India vs England 3rd Test: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में इंग्लैंड ने 387 रन बनाए थे, वहीं टीम इंडिया की पहली पारी में बल्लेबाजी में शुरुआत कुछ खास नहीं रही। वहीं इनफॉर्म बल्लेबाज टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल भी इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, लेकिन छोटी सी पारी खेलकर भी गिल एक खास उपलब्धि को अपने नाम कर गए।
गिल ने रचा इतिहास
इस सीरीज में अभी गिल का बल्ला खूब चला है। पिछले मैच में गिल ने दोहरा शतक और शतक लगाया था। इस मैच में भी फैंस को भारतीय कप्तान से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन पहली पारी में शुभमन गिल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल महज 16 रन बनाकर आउट हो गए थे, उनको क्रिस वोक्स ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। ये 16 रन की पारी खेलकर भी गिल अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड कर गए।
शुभमन गिल अब सेना देशों में एक टेस्ट सीरीज में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले एशियन कप्तान बन गए हैं। 400 से ज्यादा रन तो गिल ने इस सीरीज के दूसरे मैच में ही बना दिए थे। जहां पहली पारी नें उन्होंने 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाए थे।
भारत ने दूसरे दिन बनाए 145 रन
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 145 रन बना लिए थे। यशस्वी जायसवाल, करुण नायर और शुभमन गिल के रूप में टीम इंडिया को दूसरे दिन 3 बड़े झटके लगे। फिलहाल केएल राहुल 53 और ऋषभ पंत 19 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: Joe Root के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक झटके में पीछे छूटे राहुल द्रविड़ और स्टीव स्मिथ
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
1 hr agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
1 hr agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
2 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
5 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
5 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines