India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जा रहा है। पहले दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों का दबदबा रहा, जिसके चलते 2 शतक भी देखने को मिले। पहले यशस्वी जायसवाल और फिर कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। इंग्लैंड की धरती पर जायसवाल का ये पहला टेस्ट शतक था। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद यशस्वी ने अपने शतक की सफलता का राज खोला और कप्तान गिल के लिए भी बड़ी बात कही।
शतक लगाने के बाद क्या बोले यशस्वी?
लीड्स टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा ” क्रिकेट में हमेशा चुनौतियां होती हैं। यह अलग-अलग चरणों में अलग-अलग होती है। मैं बस अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखने की कोशिश कर रहा था, कि विशेष परिस्थितियों में कैसे खेलना है, मैदान कैसा है, वे कहां गेंदबाजी कर रहे हैं और टीम को क्या चाहिए। ” शतक से पहले जायसवाल को हाथ में गेंद भी लग गई थी, जिसके चलते उनको थोड़ा परेशानी में भी देखा गया था, फिजियो ने मैदान पर आकर कई बार जायसवाल के हाथ को मसाज भी दी थी लेकिन फिर भी यशस्वी ने हिम्मत नहीं हारी और शतक जड़ दिया।
वहीं गिल को लेकर जायसवाल ने बताया ” हमने मैदान पर खूब बातें कीं। यह सत्र दर सत्र खेलना था और जब कोई ढीली गेंद हो तो उसका फायदा उठाना था। हमारे बीच गजब की दोस्ती थी। उनके साथ बल्लेबाजी करना शानदार था। वह शांत और संयमित थे।”
यशस्वी-गिल के बीच हुई थी 129 रन की साझेदारी
केएल राहुल और साईं सुदर्शन के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पारी को संभाला और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव डाला। इन दोनों के बीच 129 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान यशस्वी ने 159 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली थी। जिसके चलते टीम इंडिया ने पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड सीरीज में नहीं मिला मौका, अब ईशान किशन ने थामा इस टीम का हाथ
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
28 secs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
26 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
37 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines