India vs Bangladesh: कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया गुरुवार से शुरू होने जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश से दो-दो हाथ करेगी। सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है, जबकि दूसरा मैच कानपुर में खेला जाएगा। बतौर हेड कोच गौतम गंभीर की यह पहली सीरीज होने वाली है। सीरीज के पहले मैच में कप्तान रोहित के पास कुछ बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का मौका है। रोहित अगर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अपनी जोरदार फॉर्म इस सीरीज में भी जारी रखने में सफल रहे, तो उनके पास दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका होगा।
रोहित ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के मौजूदा सायकल में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ मैचों की 16 पारियों में 46.66 की औसत से 700 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और तीन अर्धशतक जड़े। रोहित का यहां बेस्ट स्कोर 131 रहा है। वह मौजूदा चैम्पियनशिप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। रोहित के नाम फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में 84 छक्के दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट… कितनी संपत्ति के मालिक हैं ये तीनों, जानें कौन है सबसे ज्यादा अमीर?
रोहित के पास सहवाग को पछाड़ने का मौका
भारतीय कप्तान अगर इस सीरीज में आठ छक्के जड़ने में कामयाब हो जाते हैं तो उनके 92 छक्के हो जाएंगे। इससे वो सहवाग को पछाड़कर भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। मौजूदा समय में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हैं, जिनके नाम इस फॉर्मेट में 131 छक्के हैं। लिस्ट में न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम 107 छक्कों के साथ दूसरे जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिष्ट 100 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
शतकों का अर्धशतक
इस सीरीज में ‘हिटमैन’ के पास शतकों का अर्धशतक लगाने का मौका है। उन्होंने अब तक 483 इंटरनेशनल मैचों में 48 शतक जड़े हैं। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ रोहित अगर दो शतक जड़ने में कामयाब रहते हैं तो उनके शतकों की संख्या 50 हो जाएगी। टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ही हासिल कर सके हैं। इसके अलावा रोहित टेस्ट सीरीज में एक शतक जड़ते ही भारत के ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में राहुल द्रविड़ को पछाड़ देंगे।
ये भी पढ़ें: 19 सितंबर से शुरू होगा भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट, जानें कहां फ्री में देख सकेंगे मुकाबला
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
34 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
45 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines