---विज्ञापन---

खेल angle-right

बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट… कितनी संपत्ति के मालिक हैं ये तीनों, जानें कौन है सबसे ज्यादा अमीर?

Net Worth of Wrestlers: भारतीय कुश्ती की दुनिया में पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट बहुत बड़े नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में बहुत ज्यादा सफलता हासिल की है। ये तीनों स्टार आज लाखों बच्चों के लिए प्रेरणा हैं।

---विज्ञापन---

Net Worth of Wrestlers: भारतीय कुश्ती के लिए साल 2023 कुछ खास नहीं रहा। साल की शुरुआत में ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दिया था। उन्होंने बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी। इस धरने का असर इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी देखने को मिला। इस बार बजरंग पूनिया ओलंपिक में जगह नहीं बना पाए और साक्षी मलिक ने संन्यास ले लिया। अगर तीनों खिलाड़ियों की नेटवर्थ जानकार आप हैरान रह जाएंगे। तो आइये जानते हैं, इन स्टार्स के पास कितनी संपति है।

बजरंग पूनिया

---विज्ञापन---

बजरंग पूनिया का नाम 2019 में फोर्ब्स की लिस्ट में आया था। तब उनके पास ओलंपिक मेडल भी नहीं था। उस दौरान बताया गया था कि उनकी हर साल की कमाई 2.5 करोड़ रुपए है। टोक्यो में मेडल जीतने के बाद उनकी कमाई में भी इजाफा हुआ है। टोक्यो में इतिहास रचने के बाद उन्हें हरियाणा सरकार की तरफ से, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और रेसलिंग फेडरशन की ओर से करोड़ों की इनामी राशि दी गई थी।

 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप की तारीखों का हुआ एलान, देखें कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

---विज्ञापन---

विनेश फोगाट

विनेश फोगाट के लिए पेरिस ओलंपिक एक बुरे सपने की तरह रहा है। फाइनल में जगह बनाने के बाद भी उन्हें कोई भी पदक नहीं मिला है। अगर उनकी नेट वर्थ की बात करें तो वो 36.5 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट और युवा मामले और खेल मंत्रालय से मिलने वाले वेतन से होती है। खेल मंत्रालय की तरफ से उन्हें हर महीने पचास हजार रुपए मिलते हैं। उन्हें रेलवे में नौकरी का वेतन अलग से मिलता है। इसके अलावा उन्होंने कई ब्रांड डील भी साइन की हुई है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

साक्षी मलिक

साक्षी भारत की इकलौती महिला रेसलर हैं, जिन्होंने ओलंपिक में पदक जीता है। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उन्होंने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता था। उनकी नेट वर्थ करीब 40 करोड़ रुपये है। पहले वो फेडरेशन की ग्रेड बी कॉन्ट्रैक्ट में थी, जिसमें उन्हें सालाना 20 लाख रुपए मिलता था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘मैं हमेशा लड़ती रहूंगी…’ घर पहुंचते ही Vinesh Phogat ने कही बड़ी बात, पति ने फिर दिखाया गुस्सा

 

First published on: Aug 18, 2024 10:10 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola