India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। जिसके पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली थी, लेकिन दिन के अंत में भारतीय गेंदबाजों ने टीम इंडिया की वापसी कराई। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपने 6 विकेट खो दिए थे। वहीं पहले दिन के खेल को आधा घंटा ज्यादा बढ़ाया गया था, जिसके पीछे की वजह भी सामने निकलकर आ रही है।
क्यों बढ़ाया गया समय?
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे-टेस्ट की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे हुई। वहीं पहले दिन 90 ओवर का पूरा खेल देखने को मिला, लेकिन ये 90 ओवर पूरे करवाने के लिए खेल को 30 मिनट ज्यादा तक खेला गया। दरअसल जब 90 ओवर समय पर पूरे नहीं होते हैं तो टेस्ट मैच का समय बढ़ा दिया जाता है, जिसमें अतिरिक्त आधे घंटे का समय जोड़ा जाता है। अगर बारिश या किसी अन्य कारण से खेल बाधित होता है तो भी मैच का समय बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: मोहम्मद सिराज का ‘टोटका’ फिर कर गया कमाल, टीम इंडिया को मिला विकेट
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन बनाए 311 रन
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैच कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 311 रन बना लिए थे। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। जहां एक तरफ से सैम कोंस्टास 60 रन, उस्मान ख्वाजा 57 और मार्नस लाबुशेन 72 रन बनाकर आउट हुए थे, तो वहीं दूसरी तरफ स्टीव स्मिथ 68 रन बनाकर नाबाद हैं।
वहीं भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। पहले दिन गेंदबाजी करते हुए बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा आकाश दीप, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को 1-1-1 विकेट मिला। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: मैच के बीच जायसवाल पर भड़के रोहित शर्मा, स्टंप माइक में कैद हुई आवाज: देखें वीडियो
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
1 hr agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
2 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
2 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
3 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
5 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
5 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: लवलीना ने जीता गोल्ड मेडल, भारतीय मेंस रिकर्व टीम ने जीता सिल्वर
6 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
13 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines