India vs Australia 3rd Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। पहला मैच टीम इंडिया और दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। दूसरा टेस्ट पिंक बॉल से खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं अब तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, स्मिथ की खराब फॉर्म ने ऑस्ट्रेलिया टीम की टेंशन को बढ़ा रखा है। जिसके चलते गाबा टेस्ट से स्मिथ का पत्ता कट सकता है।
खराब फॉर्म से जूझ रहे स्मिथ
साल 2024 अभी तक स्टीव स्मिथ के लिए बेहद खराब रहा है। उनके बल्ले से इस साल टेस्ट क्रिकेट में एक भी ढंग की पारी देखने को नहीं मिली है। इस साल स्मिथ ने 13 पारियों में 23.20 रन की औसत से केवल 232 रन बनाए। जिसमें महज एक अर्धशतक शामिल है, जबकि कोई शतक इस साल स्मिथ ने नहीं लगाया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: सिर्फ एक मैच जीतकर भी WTC FINAL में पहुंच सकता है भारत, समझ लें पूरा समीकरण
पर्थ टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे, जबकि दूसरी पारी में उनके बल्ले से महज 17 रन निकले थे। इसके अलावा एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ ने महज 2 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में उनको बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। कुल मिलाकर अभी तक इस सीरीज में स्मिथ ने महज 19 रन बनाए हैं। जिसके बाद अब इस खिलाड़ी पर गाबा टेस्ट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
आईसीसी रैंकिंग में भी हुआ भारी नुकसान
हाल ही में आईसीसी ने टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की थी। जिसमें स्मिथ को खराब फॉर्म के चलते भारी नुकसान उठाना पड़ा है। स्टीव स्मिथ अब टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट से भी बाहर हो गए हैं, जो इस खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया के लिए भी चिंता का विषय है। अब स्मिथ आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़ें:- ‘वे ओवरवेट हैं…’ पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर उठाया सवाल
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
2 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
2 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: भारत ने पहली बार महिला रिकर्व तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल, साउथ कोरिया को हराया
3 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
10 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
11 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
12 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
13 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines