'वे ओवरवेट हैं...' पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर उठाया सवाल

India vs Australia 3rd Test: रोहित शर्मा की खराब फॉर्म के बाद अब उनकी फिनेस पर भी सवाल उठने लगे हैं। पूर्व क्रिकेटर ने टेस्ट क्रिकेट के लिए रोहित को शारीरिक रूप से फिट नहीं बताया है।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

India vs Australia 3rd Test: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म अब चिंता का विषय बनती जा रही है। उनके खराब प्रदर्शन का असर कप्तानी पर भी देखने को मिल रहा है। पर्थ टेस्ट रोहित खेल नहीं पाए थे, लेकिन एडिलेड टेस्ट में रोहित की वापसी हुई और इस मैच में कप्तान को ओपनिंग की बजाय नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। नंबर-6 पर भी रोहित का फ्लॉप शो देखने को मिला। वहीं अब रोहित की फिटनेस पर साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर डेरिल कलिनन ने सवाल उठाया है।

विज्ञापन

‘रोहित को देखिए…’

इनसाइडस्पोर्ट से बातचीत करते हुए रोहित की फिटनेस को लेकर डेरिल कलिनन ने कहा कि, “रोहित शर्मा और विराट कोहली की फिजिकल कंडिशन में अंतर देखिए। रोहित का वजन ज्यादा होने के चलते वे लंबे समय तक क्रिकेट खेलने वाले क्रिकेटर नहीं हैं। चार से पांच दिन वाला मैच खेलने के लिए रोहित की शारीरिक स्थिति अच्छी नहीं हैं।” ये पहली बार नहीं है जब रोहित की फिटनेस पर सवाल उठे हो, इससे पहले भी कई बार ऐसा देखने को मिला है।”

विज्ञापन

विज्ञापन

12 में से 8 पारियों में नहीं छुआ दहाई का आंकड़ा

ऑस्ट्रेलिया से पहले न्यूजीलैंड के साथ खेली गई तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में भी रोहित शर्मा का खराब प्रदर्शन देखने को मिला था। इस सीरीज में भी उनके बल्ले से महज एक ही अर्धशतक निकला था। पिछली 12 पारियों की बात करें तो 8 पारियों में कप्तान दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए हैं। रोहित की फॉर्म इतनी खराब हो चुकी है कि वे 6 साल के बाद आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज की रैंकिंग में टॉप-30 से भी बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

क्या तीसरे टेस्ट में करेंगे ओपनिंग

पर्थ टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया था, क्योंकि इस मैच में रोहित शर्मा टीम का हिस्सा नहीं थे और उनकी जगह कप्तानी जसप्रीत बुमराह ने की थी। हालांकि एडिलेड टेस्ट में रोहित की वापसी हुई और उन्होंने केएल राहुल के लिए अपने बल्लेबाजी करने वाले नियमित स्थान का त्याग किया था। अब देखने वाली बात होगी कि क्या गाबा टेस्ट में रोहित फिर से ओपनिंग में बल्लेबाजी करेंगे?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ