Rohit Sharma vs Mitchell Starc: रोहित को इतनी बार आउट कर चुके हैं मिचेल स्टार्क, ऐसा है वनडे में रिकॉर्ड

Rohit Sharma Against Mitchell Starc: वनडे क्रिकेट में एकबार फिर से विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज मिचेल स्टार्क का आमना-सामना होने वाला है. 13 बार अभी तक वनडे में इन दोनों खिलाड़ियों का आमना-सामना हो चुका है और स्टार्क ने 3 बार रोहित का आउट किया है.

Rohit Sharma vs Mitchell Starc

Rohit Sharma vs Mitchell Starc

विज्ञापन

IND vs AUS 1st ODI Rohit Sharma Against Mitchell Starc: टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर दिन रविवार को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल की अगुवाई में अब पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी लंबे समय के बाद टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. रोहित शर्मा पर फैंस नजरें रहने वाली हैं, वहीं ओपनिंग में रोहित बल्लेबाजी पर काफी कुछ निर्भर करने वाला है, अक्सर रोहित को ओपनिंग में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके विपक्षी टीम के गेंदबाजों को दबाव में लाने के लिए जाना जाता है, लेकिन अब हिटमैन का सामना ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक गेंदबाज मिचेल स्टार्क से होने वाला है.

स्टार्क के खिलाफ कैसा है रोहित का रिकॉर्ड?

रोहित शर्मा लंबे समय के बाद टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखने वाले हैं, टी20 और टेस्ट क्रिकेट से हिटमैन संन्यास ले चुके हैं और वनडे में अब वे बतौर बल्लेबाज खेलने वाले हैं. ऐसे में अब हिटमैन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के सामने ये उतना आसान नहीं होने वाला है.

विज्ञापन

अक्सर वनडे क्रिकेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. मिचेल स्टार्क नई गेंद से स्विंग अच्छी कराते हैं और शुरुआती ओवर में उनको विकेट चटकाने के लिए जाना जाता है, लेकिन दूसरी तरफ रोहित को उनके विस्फोटक अंदाज के लिए जाना जाता है चाहे फिर सामने कोई भी गेंदबाज क्यों न हो.

अभी तक वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क के सामने 13 पारियां खेली है. इस दौरान हिटमैन के बल्ले से 157 रन निकले हैं. जिसमें रोहित का बल्लेबाजी औसत 52.33 का रहा है. वहीं स्टार्क के खिलाफ रोहित ने वनडे में 7 छक्के भी लगाए हैं. दूसरी तरफ मिचेल स्टार्क ने रोहित को 13 पारियों में 3 बार आउट भी किया है. अब दोनों के बीच एकबार फिर से मैदान पर कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ