2038 Asian Games: भारत में 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होने वाला है. इसके अलावा भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन ने 2036 के ओलंपिक को भारत में कराने के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी. अब भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक और बड़ी प्रतियोगिता की मेजबानी करने की योजना IOA द्वारा बनाई जा रही है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 2038 के एशियन गेम्स का भारत में आयोजन कराने के लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने अपनी दावेदारी पेश की है.
भारत ने पेश की एशियन गेम्स की मेजबानी की दावेदारी!
2026, 2030 और 2034 के एशियन गेम्स के मेजबानों का पहले ही ऐलान हो गया है. 2026 के एशियन गेम्स का आयोजन जापान में होगा, वहीं 2030 में यह प्रतियोगिता दोहा में देखने को मिलेगी. 2034 में सऊदी अरब का रियाद एशियन गेम्स की मेजबानी करेगा.
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के CEO रघुराम अय्यर ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, ‘हम एशियन गेम्स को भारत लाने में रुचि दिखा रहे हैं. हम OCA से बातचीत कर रहे हैं और हमने अपनी रुचि दिखाते हुए उन्हें एक लेटर भी लिखा है. हम OCA के साथ बातचीत में बने रहेंगे.’
ये भी पढ़ें:- 2028 ओलंपिक में कहां खेले जाएंगे क्रिकेट मैच? आ गई स्टेडियम की पहली तस्वीर!
क्या भारत में होगा एशियन गेम्स 2038?
भारत ने एशियन गेम्स 2038 की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है. चीन में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया की बोर्ड मीटिंग के दौरान भारत के प्रस्ताव के बारे में चर्चा हुई थी. OCA की टीम जल्द ही भारत आएगी और शुरुआती मूल्यांकन करेगी. भारतीय सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए अहमदाबाद में काफी निवेश किया है, क्योंकि उनका लक्ष्य 2036 के ओलंपिक की मेजबानी करना है. उम्मीद की जा रही है कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा. कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एका एरीना और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.
ये भी पढ़ें:- MI vs CSK : बीच मैदान इंटरनेशनल क्रिकेटरों में हुई नोंकझोंक, तिलक वर्मा से क्यों भिड़े जिमी ओवर्टन?
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
23 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines