2028 ओलंपिक में कहां खेले जाएंगे क्रिकेट मैच? आ गई स्टेडियम की पहली तस्वीर!

Olympics 2028 Cricket Stadium Construction Begins: आईसीसी ने अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स काउंटी में स्थित पोमोना में एक नए क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की शुरुआत का स्वागत किया है. ये लॉस एंजिल्स में होने वाले 2028 के ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट की वापसी की तैयारियों में एक अहम कदम है. गौरतलब है कि 'जेंटलमैन गेम' आखिरी बार साल 1900 में पेरिस ओलंपिक के दौरान खेला गया था.

Olympics 2028 Cricket Stadium 2
1 / 8
Olympics 2028 Cricket Stadium

Cricket In Olympics 2028: बुधवार 22 अप्रैल को फेयरप्लेक्स मैदान पर एक औपचारिक भूमि पूजन समारोह हुआ, जिसने क्रिकेट फैंस, स्थानीय अधिकारियों और ग्लोबल स्टेकहोल्डर्स का ध्यान खींचा. ये इवेंट अमेरिका में क्रिकेट के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक था.

विज्ञापन

2 / 8

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने इस मौके को क्रिकेट की ग्लोबल एम्बिशन के लिए एक ऐतिहासिक डेवलपमेंट बताया. उन्होंने कहा कि ये खेल एक रोमांचक दौर में दाखिल हो रहा है, जो पारंपरिक इलाकों से आगे बढ़कर अपनी पहुंच बढ़ा रहा है, और साथ ही एक सच्चे इंटरनेशनल गेम के तौर पर अपनी पहचान को मजबूत कर रहा है.

विज्ञापन

3 / 8

उन्होंने आगे बताया कि ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करना, इसकी ग्लोबल पहचान को बढ़ाने के लिए किए गए कई सालों की कोशिशों को बयां करता है. उनके मुताबिक, ये नया स्टेडियम न सिर्फ मैचों की मेजबानी करेगा, बल्कि अमेरिका जैसे उभरते बाजारों में क्रिकेट के लिए एक स्थायी विरासत बनाने में भी मदद करेगा.

4 / 8

आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता भी इस इवेंट में शामिल हुए थे, इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कंस्ट्रक्शन का ये स्टेज क्रिकेट और ओलंपिक, दोनों के लिए एक अहम पल है, क्योंकि ये गेम दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर अपनी जगह फिर से हासिल कर रहा है.

विज्ञापन

5 / 8

संजोग गुप्ता ने आगे कहा कि 2028 तक की इस सफर में कई ऐसे माइलस्टोंस आएंगे, जिनमें से हर एक क्रिकेट की सांस्कृतिक मौजूदगी और सामुदायिक जुड़ाव को और मजबूत करेगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह खेल एक नए युग में प्रवेश कर रहा है, जो बेहतर पहुंच, बढ़ी हुई दृश्यता और मजबूत संस्थागत समर्थन से प्रेरित है.

6 / 8

इस इवेंट में निकोलो कैंप्रियानी, टिम सैंडोवल और वेंकी मैसूर जैसे कई जाने-माने लोग भी शामिल हुए. उनकी उपस्थिति ने अमेरिका में क्रिकेट को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने के पीछे के सामूहिक प्रयास को उजागर किया.

विज्ञापन

7 / 8

उम्मीद है कि ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी इस खेल को ग्लोबल लेवल पर एक्सपैंड में एक बड़ा रोल अदा करेगी. टी-20 फॉर्मेट को इस ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल किए जाने के साथ, इस कॉम्पिटिशन से नए फैंस को अट्रैक्ट करने और दुनिया भर के यंग एथलीटों को इंस्पायर करने की संभावना है.

8 / 8

लॉस एंजिल्स ओलंपिक 14 जुलाई से 30 जुलाई 2028 के बीच होने वाले हैं, जो 1900 के समर ओलंपिक के बाद क्रिकेट की पहली वापसी होगी. खेलों से पहले, ये स्टेडियम 'मेजर लीग क्रिकेट' के मैचों की मेजबानी भी करेगा, जिससे अमेरिका में क्रिकेट की मौजूदगी को और बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन