IND W vs PAK W: 14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को धूल चटा दी. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने भी बल्लेबाजी में योगदान दिया. वहीं, गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. भारत ने 64 रनों से पाकिस्तान को हराया.
मंधाना ने खेली अर्धशतकीय पारी
भारतीय टीम को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. शेफाली वर्मा ने 5 गेंदों में 6 रन बनाकर चलती बनीं. लेकिन दूसरी छोर से स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली. उन्होंने 9 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए थे. वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 7 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गईं. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरीं हरमनप्रीत कौर ने धीमी बल्लेबाजी की और 35 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ऋचा घोष ने 17 गेंदों में 34 रन बनाए. इस तरह भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे. पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल ने 4 ओवर में 41 रन खर्च कर 2 विकेट लिए, जबकि फातिमा सना ने 2 विकेट झटके.
ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने तोड़ दिया मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड
पाकिस्तान को मिली करारी हार
177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत मिली. पाकिस्तान ने 6.2 ओवर में 53 रन जोड़ लिए थे. लेकिन इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई. सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली ने 35 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि गुल फिरोजा ने 9 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके अलावा नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए आयशा जफर ने 8 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गईं.
इसके अलावा सायरा जबीन ने 3 गेंदों में 2 रन बनाए. वहीं, कप्तान फातमा सना बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं. वह 3 गेंदें खेलकर पवेलियन लौटीं. पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रनों पर सिमट गई. अंत में भारत ने 64 रनों से जीत हासिल कर ली. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 ओवर में केवल 10 रन खर्च कर 5 विकेट लिए. इसके अलावा श्री चरणी ने 4 ओवर में 21 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं, शेफाली वर्मा को 1 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें: T20 WC में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वालीं भारतीय बल्लेबाज, मंधाना ने की मिताली राज की बराबरी
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
4 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
41 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines