Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IPL पर लगाया बैन हटा सकता है बांग्लादेश, नई सरकार ने दिए संकेत, क्या मुस्तफिजुर रहमान की भी होगी वापसी?

India-Bangladesh Cricket: भारत और बांग्लादेश के बीच फिलहाल रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं और इसका असर क्रिकेट पर भी देखने को मिला है. हालांकि, अब बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही भारत के साथ क्रिकेट रिश्तों को सुधारने के संकेत मिलने लगे हैं. बांग्लादेश के नए युवा और खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने भारत के साथ क्रिकेट रिश्ते सुधारने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Feb 19, 2026 16:54
India-Bangladesh Cricket
India-Bangladesh Cricket

India-Bangladesh Cricket, IPL: पिछले कुछ समय से भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं और इसका असर क्रिकेट के खेल पर भी देखने को मिला है. बांग्लादेश के क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से इनकार कर दिया.

इसके साथ ही बांग्लादेश में आईपीएल के लाइव प्रसारण पर भी बैन लगा दिया गया, जिसके बाद टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे पर भी संशय बना गया. हालांकि, अब बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही भारत के साथ क्रिकेट रिश्तों को सुधारने के संकेत मिलने लगे हैं. ऐसे में उम्मीद है कि जा रही है कि बांग्लादेश सरकार जल्द ही आईपीएल से बैन हटा सकती है.

---विज्ञापन---

बांग्लादेश के खेल मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

तारिक रहमान की अगुवाई वाली BNP सरकार के शपथ लेने के कुछ घंटों बाद ही नए युवा और खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने साफ कहा कि ढाका भारत के साथ पैदा हुए तनाव को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहता है. अमीनुल हक ने बताया कि पद संभालते ही उन्होंने भारत के उप उच्चायुक्त से मुलाकात की और “सौहार्दपूर्ण बातचीत” के जरिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े विवाद को सुलझाने की इच्छा जताई.

उनका कहना है कि पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखना जरूरी है और खेल से जुड़े मुद्दों का हल कूटनीतिक संवाद से निकाला जाएगा. बांग्लादेश के खेल मंत्री के इस बयान से साफ होता है कि आने वाले समय में भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट रिश्ते पटरी पर लौटती नजर आएगी.

---विज्ञापन---

कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, इस विवाद की शुरुआत दिसंबर 2024 में हुई जब BCCI के निर्देश पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रिलीज कर दिया. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस फैसले को गलत बताया और मुहम्मद यूनुस के अंतरिम शासनकाल में हालात और बिगड़ गए.

इसके बाद बांग्लादेश में आईपीएल के लाइव प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया. साथ ही सुरक्षा कारणों का हवाला देकर बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया. इसके बाद बाद आईसीसी ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को मौका दे दिया.

ये भी पढ़ें- IND vs SA Super 8: संजू सैमसन IN, अभिषेक शर्मा OUT, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

क्या मुस्तफिजुर रहमान होगी वापसी?

टी20 वर्ल्ड कप विवाद ने भारत-बांग्लादेश क्रिकेट रिश्तों में दरार डाल दी थी, लेकिन नई सरकार अब रिश्तों को पटरी पर लाने के मूड में दिख रही है. नई सरकार ने साफ है कि बांग्लादेश अब बातचीत के जरिए पुराने विवाद खत्म कर भविष्य में ऐसे हालात से बचना चाहता है. क्रिकेट कूटनीति फिर से एक्टिव होती दिख रही है और माना जा रहा है कि आईपीएल पर से बैन भी हटाया जा सकता है.

वहीं, मुस्तफिजुर के आईपीएल में वापसी को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है. केकेआर ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में मुस्तफिजुर को 9.2 करोड़ रुपये खरीदा था और वह नीलामी में बिकने वाले एकमात्र बांग्लादेशी क्रिकेटर थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि मुस्तफिजुर को फिर से आईपीएल में खेलने का मौका मिलता है कि नहीं.

ये भी पढ़ें- WI vs ITA: सुपर-8 से पहले वेस्टइंडीज का विजय रथ जारी, इटली को हराकर बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

First published on: Feb 19, 2026 04:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.