WI vs ITA: सुपर-8 से पहले वेस्टइंडीज का विजय रथ जारी, इटली को हराकर बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

West Indies vs Italy: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में इटली को 42 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 166 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में इटली की टीम 123 रन ही बना सकी.

West Indies vs Italy, T20 World Cup 2026

West Indies vs Italy, T20 World Cup 2026

West Indies vs Italy, T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 37वें मुकाबले में इटली को 42 रनों से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रनों का टारगेट रखा था, जिसके जवाब में इटली की टीम 123 रन पर ही सिमट गई. वेस्टइंडीज के इस जीत के हीरो कप्तान शाई होप रहे, जिन्होंने 46 गेंदों पर 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं, गेंदबाजी में शमर जोसेफ ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज की टीम पहले ही ग्रुप स्टेज में लगातार तीन मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बना ली है और अब आखिरी ग्रुप मैच में भी जीत हासिल कर अपना विजय रथ जारी रखा है. सुपर-8 में वेस्टइंडीज की टीम 1 मार्च को टीम इंडिया से भिड़ेगी. वेस्टइंडीज के शानदार फॉर्म से टीम इंडिया की टेंशन जरूर बढ़ गई होगी.

विज्ञापन

शाई होप ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

इस मुकाबले में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी करने का न्योत दिया. वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 5 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद शिमरोन हेटमायर भी मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, रोवमैन पॉवेल भी 9 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए. हालांकि, कप्तान शाई होप एक छोर पर टिके रहे और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया.

होप ने 46 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े. उनके इस शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया. होप के अलावा, रोस्टन चेज और शेरफन रदरफोर्ड ने 24-24 रन जोड़े. वहीं, इटली की ओर से बेन मैनेंटी और क्रिशन कलुगामेज ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि अली हसन और थॉमस ड्रेका को 1-1 सफलता मिली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- T20 World Cup: 4 मैचों में सिर्फ 106 रन, तिलक वर्मा की फॉर्म को लेकर सवाल, आखिर कहां रह गई कमी?

शमर जोसेफ ने झटके 4 विकेट

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. इटली ने सिर्फ 37 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे और 78 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इटली की ओर से बेन मैनेंटी ने 26 रन और जेजे स्मट्स ने 24 रन बनाए. इनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज विडिंज गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सका और इटली की पूरी टीम 18 ओवर में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

इटली के 7 खिलाड़ी तो दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके. वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से शमर जोसेफ ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. जोसेफ ने 4 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट झटके. उनके अलावा, मैथ्यू फोर्डे ने 3 विकेट और गुडाकेश मोती ने 2 विकेट, जबकि अकेल होसेन ने एक विकेट हासिल किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ