हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: रद्द हुआ भारत-न्यूजीलैंड का प्रैक्टिस सेशन, बड़ी वजह आई सामने

India vs New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच बेंगलुरु में खेला जाना है। लेकिन एक दिन पहले बेंगलुरु में बारिश हो रही है, जिसकी वजह से प्रैक्टिस सेशन रद्द हो गया।

विज्ञापन

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली 3 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा। हालांकि मैच शुरू होने के एक दिन पहले बेंगलुरु में जमकर बारिश हुई, जिसकी वजह से दोनों टीमों का प्रैक्टिस सेशन रद्द हो गया। बेंगलुरु में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रद्द हुआ प्रैक्टिस सेशन

भारत और न्यूजीलैंड को पहले मैच की अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए 15 अक्टूबर को प्रैक्टिस करनी थी। लेकिन भारी बारिश की वजह से दोनों टीमों को प्रैक्टिस सेशन रद्द करना पड़ा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें बारिश की वजह से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को खाली देखा गया। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड की टीमें खुले आसमान में अभ्यास नहीं कर सकीं। इससे पहले सोमवार को भी प्रैक्टिस सेशन बारिश की वजह से इंडौर स्टेडियम आयोजित किया गया था।

रद्द हो सकता है मुकाबला

16 से 20 अक्टूबर के बीच बेंगलुरु में बारिश की संभावना जताई गई है। मैच के पहले दिन 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जबकि अगले चार दिन भी बारिश होने की आशंका जताई गई है। ऐसे में मुकाबला रद्द भी हो सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं: टीम इंडिया में जगह बनाकर ही दम लेगा ये खिलाड़ी! चार मैचों में जड़ दी चौथी सेंचुरी

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

विज्ञापन

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का फुल स्क्वाड

डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम (कप्तान), विल यंग, ​​केन विलियमसन, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, टॉम ब्लंडेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, मैट हेनरी, जैकब डफी, एजाज पटेल , विलियम ओ’रूर्के।

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola