India A vs South Africa A: भारतीय ए टीम और साउथ अफ्रीका ए टीम के बीच 2 मैचों की 4 दिवसीय टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 30 अक्टूबर से खेला जा रहा है. भारतीय ए टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत A की ओर से तनुष कोटियान ने शानदार गेंदबाजी की, जबकि अफ्रीका के 3 बल्लेबाजों ने पहले दिन अर्धशतक जमाया.
साउथ अफ्रीका A ने बनाए 299 रन
पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है. साउथ अफ्रीका ने पहले दिन 85.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 299 रन बना लिए हैं. अफ्रीका को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी, क्योंकि लेसेगो सेनोक्वाने बिना खाता खोले आउट हो गए. हालांकि सलामी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने 141 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली. इसके अलावा जुबैर हमजा ने भी 109 गेंदों में 66 रन बनाए. उन्होंने 9 चौके के अलावा 1 छक्का भी अपने नाम किया. वहीं, रुबिन हरमन ने भी 87 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. लोअर मिडिल ऑर्डर में तियान वैन वुरेन ने 75 गेंदों में 46 रन बनाए. इस तरह साउथ अफ्रीका की ओर से 3 बल्लेबाजों ने शतक जमाया
गेंदबाजी में चमके तनुष कोटियान
भारत की ओर से गेंदबाजी में तनुष कोटियान चमके. उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए. कोटियान ने 23 ओवर में 83 रन खर्च किए और 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया. इसके अलावा मानव सुथार ने 2 विकेट लिए. वहीं, खलील अहमद, अंशुल कंबोज गुरनूर बरार ने 1-1 विकेट लिए.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट को वो ‘खूनी’ हथियार, जिसने ले ली 17 वर्षीय क्रिकेटर की जान, टीम इंडिया भी करती है इस्तेमाल
दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों से उम्मीदें
दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों से खासा उम्मीदें रहने वाली हैं. भारतीय A टीम में ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, और आयुष बदोनी जैसे स्टार बल्लेबाज मौजूद हैं. ये खिलाड़ी बल्लेबाजी विभाग में कमाल करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: IND-W vs AUS-W: सेमीफाइनल में आज हुई बारिश, तो भी टीम इंडिया के लिए नो टेंशन! जानिए क्या कहते हैं नियम
संबंधित खबरें
रोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
10 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
48 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
49 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
1 hr agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
2 hrs agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines