IND vs ZIM 2nd T20I Live Streaming: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम दूसरे टी20 मैच में भी जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, जबकि जिम्बाब्वे की टीम वापसी करना चाहेगी.
वहीं, इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिन्होंने पहले टी20 में सिर्फ 19 गेंदों पर 50 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. दूसरे मैच में भी फैंस को वैभव से धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी. तो आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.
कब और कहां खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मुकाबला?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार, 25 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमें हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आमने-सामने होंगी. पहला मैच भी इस मैदान पर खेला गया था.
कहां देखें भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मुकाबला लाइव?
भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स या सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं, बल्कि नए स्पोर्ट्स चैनल Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
कहां देखें भारत-जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ना तो जियोहॉटस्टार और ना ही सोनी लिव पर उपलब्ध होगी. हालांकि, मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स फैन कोड (Fancode) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
फ्री में कैसे देखें भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच लाइव?
अगर आप बिना पैसे खर्च किए फ्री में भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच देखना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. आप डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर फ्री में इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए आपके पास बस डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को लेकर मयंक यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- कभी नहीं सोचा था कि 15 साल का लड़का…
IND vs ZIM: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई.
जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुंबा.
ये भी पढ़ें- लंका के ‘गंभीर’ इम्तिहान में कैसे पार लगेगी टीम इंडिया की नैया? WTC फाइनल का क्या फिर टूटेगा सपना!
संबंधित खबरें
'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
6 mins agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
22 mins agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
3 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
10 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
11 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
11 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines