वैभव सूर्यवंशी को लेकर मयंक यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- कभी नहीं सोचा था कि 15 साल का लड़का...

Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 50 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. वहीं, मैच के बाद तेज गेंदबाज मयंक यादव ने वैभव की जमकर तारीफ की.

Vaibhav Sooryavanshi-Mayak Yadav
1 / 7
Vaibhav Sooryavanshi-Mayak Yadav

Mayak Yadav on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ा. वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 126 रनों का लक्ष्य 13.2 ओवर में ही हासिल कर मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. वहीं, इस मैच में 2 विकेट चटकाने वाले युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने वैभव की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की. (PIC Credit - AI)  

विज्ञापन

मयंक यादव ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ

मयंक यादव ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ2 / 7

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में मयंक यादव ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन खर्च करके 2 विकेट अपने नाम किए. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, मैच के बाद मयंक ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. मयंक ने कहा कि वैभव की बैटिंग अविश्वस्नीय है और उनके पास असाधारण टैलेंट है. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

वैभव की बल्लेबाजी अविश्वस्नीय है - मयंक

वैभव की बल्लेबाजी अविश्वस्नीय है - मयंक3 / 7

वैभव सूर्यवंशी को लेकर मयंक यादव ने कहा, "उनकी बल्लेबाजी अविश्वस्नीय है. मैंने जब उन्हें IPL में गेंदबाजी की तो उन्होंने कुछ ऐसे शॉट्स खेले जो आप इतने युवा खिलाड़ी से उम्मीद नहीं कर सकते, वो भी तब जब उनके पास ज्यादा अनुभव नहीं है. वह आपको हमेशा नया अनुभव देंगे और ये देखना शानदार है." (PIC Credit - AI)

'कभी नहीं सोचा था कि 15 साल का कोई लड़का...'

'कभी नहीं सोचा था कि 15 साल का कोई लड़का...'4 / 7

मयंक ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि वह काफी दूर तक जाएंगे, क्योंकि इस उम्र में जो उनके पास टैलेंट है वो बेहतरीन है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि 15 साल का कोई लड़का आएगा और इस तरह सभी गेंदबाजों की धुनाई करेगा. उनकी टीम में होना शानदार एहसास है, क्योंकि आईपीएल में जब हम एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो वह हमें बुरी तरह से मारते हैं." (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड5 / 7

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक जड़कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया. वैभव मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 15 साल और 118 दिन की उम्र में टी20 में अपना पहला अर्धशतक लगाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया. इस मामले में उन्होंने जिब्राल्टर के लुइस ब्रूस का रिकॉर्ड तोड़ दिया. (PIC Credit - AI)

श्रेयस अय्यर ने वैभव को लेकर कही ये बात

श्रेयस अय्यर ने वैभव को लेकर कही ये बात6 / 7

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी वैभव सूर्यवंशी का समर्थन किया और कहा कि हालात की जानकारी होने से इस युवा खिलाड़ी को फायदा होगा. उन्होंने कहा, ''वैभव यहां खेल चुके हैं. उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन बनाए थे इसलिए उन्हें यहां के हालात का पता है.'' (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा?

मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा?7 / 7

टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने के बाद शुरुआती तीन मैचों में फेल रहने के बाद वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में 50 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे. मैच के बाद वैभव ने कहा कि, "मैं किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि बस जहां भी खेलूं अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकूं और टीम में योगदान देने और अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश कर रहा हूं." (PIC Credit - AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन