India vs Zimbabwe T20I Series: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया का मुकाबला अब जिम्बाब्वे से होना है। जिम्बाब्वे के दौरे पर टीम इंडिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। इस मैच में शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका होगा।
इन टीमों ने जीते हैं टी20 में सबसे ज्यादा मैच
टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड बरमूडा की टीम के पास है। बरमूडा की टीम ने साल 2021 से लेकर 2023 तक लगातार 13 टी20 मैच जीते थे। इसके अलावा मलेशिया ने भी साल 2022 में लगातार 13 मुकाबले जीते थे। हालांकि ये दोनों देश टेस्ट मैच नहीं खेलते हैं। अफगानिस्तान की टीम ने 2018 से लेकर 2021 तक लगातार 12 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। साल 2020 से लेकर 2021 तक रोमानिया ने भी लगातार 12 टी 20 मैच जीते थे।
भारत जीत चुका है 12 मैच
2021 से लेकर 2022 तक टीम इंडिया ने लगातार 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीते थे। इस बार भी टीम इंडिया लगातार 12 मैच जीत चुकी है। ऐसे में अगर भारत एक और मैच जीत जाता है तो वो टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला टेस्ट प्लेइंग नेशन बन जाएगा।
भारत के पास इतिहास रचने का मौका
अगर टीम इंडिया लगातार दो और मैच जीत जाती है तो वो इतिहास रच देगी। वो टी 20 में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को पहला मैच 6 जून को खेलना है। जबकि दूसरा मैच 7 जून को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- विक्ट्री परेड के बाद विराट कोहली लंदन के लिए हुए रवाना, सामने आई बड़ी वजह
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: टी20 सीरीज से पहले टीम में बड़ा बदलाव, मिल गया नया कोच
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
23 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
33 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines