जूनियर सहवाग के बाद छाए राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कर दी रनों की बारिश

IND U19 vs AUS U19: राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में आते हैं. अब उनके बेटे भी उनका नाम रोशन कर रहे हैं. द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने इंडिया अंडर19 के लिए कमाल की पारी खेली है. जिसके कारण ही उनकी जमकर बात हो रही है.

rahul dravid son anvay dravid

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने भी बल्ले से मचाया तहलका (Pic Credit-Shayan Acharya X)

IND U19 vs AUS U19: इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का आज पहला मुकाबला निरंजन शाह स्टेडियम खंडेरी राजकोट में खेला जा रहा है. बहुत ज्यादा बारिश होने के कारण ये वनडे मुकाबला 20-20 ओवरों का हो रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया अंडर19 की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने कमाल किया. जिसके बाद राहुल द्रविड़ बेटे अन्वय ने भी कमाल की बल्लेबाजी की है. 

विज्ञापन

अन्वय द्रविड़ ने की तूफानी बल्लेबाजी 

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया अंडर19 के लिए भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ के बेटे और विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय ने शानदार बल्लेबाजी की. छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अन्वय द्रविड़ ने अंत में आकर 18 गेंदों में 38 रनों की बेहद तूफानी पारी खेली. उन्होंने 211.11 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके कारण ही इंडिया अंडर-19 की टीम अंत में 20 ओवरों के बाद 182 रन बनाने में सफल रही.

विज्ञापन

जूनियर द्रविड़ के आने से पहले इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम तेजी से रन बनाने में सफल नहीं हो पा रही थी. लेकिन उन्होंने आकर जैसे ही बड़े शॉट खेलने शुरू किए, तो ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज दबाव में आ गए. जिसका फायदा अन्वय के साथी बल्लेबाज को भी मिला. जूनियर द्रविड़ की तूफानी बल्लेबाजी के कारण ही भारतीय टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीम दबाव में आई. 

आर्यवीर सहवाग ने भी किया कमाल 

इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाजी वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने की. उन्होंने 26 गेंदों में 28 रनों की छोटी लेकिन अहम पारी खेली. हालांकि सभी का दिल यशवर्धन चौहान ने 34 गेंदों में 54 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही टीम बड़े स्कोर तक पहुंच पाई. इसके अलावा कुशाग्र ओझा ने 16 रन तो वहीं अर्जुन राजपूत ने भी 15 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम 20 ओवरों की समाप्ति पर 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाने में सफल रही.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया अंडर19 क्रिकेट टीम के लिए स्पेंसर ग्रीन और एली ब्रेन ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 15 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया के लिए यशवर्धन चौहान ने ही 2 विकेट हासिल किए. मैच फिलहाल बराबरी का चल रहा है. दोनों ही टीमों के पास इस मुकाबले को जीतने का अच्छा मौका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ