अजीत अगरकर के भविष्य पर आया बड़ा अपडेट, BCCI ने उठाया ये कदम

Ajit Agarkar: भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है. हालांकि अब अगरकर पर बड़ा अपडेट सामने आया है. उनकी कुर्सी पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है.

अजीत अगरकर गौतम गंभीर से बात करते हुए/ Image Source: ANI

अजीत अगरकर गौतम गंभीर से बात करते हुए/ Image Source: ANI

Ajit Agarkar: भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर कई खबरें चल रही हैं. उनके चीफ सिलेक्टर की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है. चीफ सिलेक्टर के पद पर काम कर रहे अगरकर पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है. हालांकि अब बीसीसीआई ने पदाधिकारियों को पुरुष चयन समिति के गठन का निर्णय लेने का अधिकार दे दिया है. अगरकर ने हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम भी चुनी है.

विज्ञापन

सामने आया बड़ा अपडेट

क्रिकबज के मुताबिक अगरकर के चीफ सिलेक्टर पद पर बने रहने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि बीसीसीआई ने बोर्ड के पदाधिकारियों को चयन समिति के गठन का निर्णय दे दिया है. अगरकर की कुर्सी पर सवाल तब खड़े हुए, जब इंग्लैंड में वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाहें उड़ीं थीं, जिसमें बताया गया था कि अगरकर ने रोहित शर्मा को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलने के लिए बोल दिया गया है, जो लॉर्ड्स में खेला गया था.

विज्ञापन

इसके अलावा ये भी दावा किया गया था कि अगरकर ने भारतीय कप्तान को रोहित शर्मा के आखिरी मैच के बारे में सूचित किया था कि वह भविष्य के लिए टीम के प्लान में ही नहीं हैं. हालांकि बाद में बीसीसीआई ने रोहित के मामले में हस्तक्षेप किया और सचिव देवजीत सैकिया ने इस खबर को अफवाह बताया और कहा कि रोहित शर्मा कहीं नहीं जा रहे हैं. जुलाई 2026 में अगरकर भारतीय सिलेक्शन कमेटी के चीफ चुने गए थे. उनका कार्यकाल अक्टूबर 2026 तक वैध बताया जा रहा है.

पार्थिव पटेल बन सकते हैं नए चीफ सिलेक्टर

अगर अगरकर का कार्यकाल समाप्त होता है तो बीसीसीआई तुरंत नए चीफ सिलेक्टर का ऐलान नहीं कर सकती है. नियम के मुताबिक बोर्ड को प्रकिया का पालन करना होगा. पद के लिए विज्ञापन जारी करना और फिर इंटरव्यू आयोजित करना पड़ेगा. इसके अलावा ऐसी खबरें सामने आई हैं कि अगरकर की जगह नए चीफ सिलेक्टर टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल बन सकते हैं.

विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर नई जूनियर चयन समिति की नियुक्ति की प्रक्रिया भी अभी तक पूरी नहीं हुई है. बोर्ड ने 24 अगस्त को 5 पदों के लिए विज्ञापन रिलीज किया था. लेकिन अभी तक इंटरव्यू नहीं हुए हैं. हालांकि उम्मीद थी कि वार्षिक आम बैठक के बाद नई चयन समिति की घोषणा कर दी जाएगी. लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है. अगले महीने जूनियर चयन समिति की घोषणा करने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ