हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs SA: दूसरे टी20 मैच में ये 3 खिलाड़ी बने विलेन, 'जीते हुए मैच' को हारी टीम इंडिया

IND VS SA: साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में 3 विकेट से जीत हासिल कर ली है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

विज्ञापन

IND VS SA: साउथ अफ्रीका ने चार मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया को 3 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा निराश किया है। आइये जानते हैं कि किन 3 खिलाड़ियों ने आज सबसे ज्यादा निराश किया।

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। लेकिन वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक वो बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में भी वो सिर्फ 4 बनाकर आउट हो गए। जिम्बाब्वे के खिलाफ अगर शतक को छोड़ें तो वो किसी भी मैच में 10 से ज्यादा गेंदें भी नहीं खेल पाए हैं। उनकी खराब बल्लेबाजी का नुकसान टीम को दूसरे मैच में उठाना पड़ा।

 

सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया ने दूसरे टी20 मैच में सिर्फ 14 रन पर ही दो विकेट खो दिए थे। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि वो टीम की पारी को आगे लेकर जाएंगे। लेकिन वो भी जरूरत के समय पर फ्लॉप हो गए। वो सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी खराब बल्लेबाजों की वजह से टीम मुश्किल पड़ गई थी।

तिलक वर्मा

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की वजह से तिलक वर्मा को भी टीम इंडिया में जगह बनाने का मौका मिला था। लेकिन वो भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने दूसरे टी20 में 20 गेंदों में 20 रन बनाए। वो भी बड़े शॉट लगाने एक चक्कर में आउट हो गए।

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें