टीम इंडिया के साथ हुई 10 लाख 48 हजार में से एक बार होने वाली अनहोनी! ये ‘बदकिस्मती’ कब होगी खत्म?

India vs South Africa: टीम इंडिया की बदकिस्मती खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में दूसरे मुकाबले में भी भारत ने टॉस गंवा दिया. यह वनडे इंटरनेशनल में भारत की लगातार 20वीं टॉस हार है, जो अपने आप एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

Team India

Team India

विज्ञापन

India vs South Africa 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं, टीम इंडिया ने एक बार फिर टॉस गंवा दिया. रोहित शर्मा के बाद के शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया. वहीं, गिल की इंजरी के कारण केएल राहुल को टीम की कप्तानी सौंपी गई.

कप्तान बदलते रहे, लेकिन टीम की किस्मत नहीं बदली. भारतीय टीम वनडे इंटरनेशनल में लगातार 20वां टॉस हार गई है, जो अपने आप एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इससे पहले कोई भी टीम वनडे इतिहास में लगातार इतने टॉस नहीं हारी है.

विज्ञापन

टीम इंडिया का साथ नहीं छोड़ रही ‘बदकिस्मती’

भारतीय टीम का टॉस हारने का सिलसिला 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से ही शुरू हुआ था, जो 2 साल से ज्यादा समय के बाद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. तब टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में थी और उनकी कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में भी एक भी टॉस नहीं जीता. इसके बाद शुभमन गिल की किस्मत ने भी उनका साथ नहीं दिया और वे एक भी टॉस नहीं जीत पाए.

अब केएल राहुल की कप्तानी में भी टीम इंडिया की लगातार दो टॉस हार चुकी है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ये यह लगातार 20वीं हार है, जो अपने आप एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. गूगल जेमिनी के आंकड़ों के मुताबिक, यह 10 लाख 48 हजार में से एक बार होने वाली अनहोनी है. ऐसा अब तक किसी टीम के साथ नहीं हुआ है. टीम इंडिया की बदकिस्मती खत्म होने का नाम नहीं ले रही है.

ये भी पढ़ें- ‘रोहित-विराट World Cup नहीं खेले, तो अच्छा’, KKR के पूर्व बल्लेबाज ने बयान से चौंकाया!

टॉस हारने के बाद क्या बोले KL राहुल?

टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल भी रायपुर में टॉस जीतने के दबाव में नजर आए. उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार किया और कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझ पर टॉस जीतने का काफी दबाव था क्योंकि हमने काफी लंबे समय से वनडे में कोई टॉस नहीं जीता है. मैं इसके लिए प्रैक्टिस भी कर रहा था, लेकिन साफ दिख रहा है कि इसका कोई असर नहीं हुआ. मुझे लगता है कि पिछले मैच में हमारी परफॉर्मेंस बहुत शानदार रही थी. हमें वहां कई पॉजिटिव चीजें मिलीं और हम उसी को आगे भी बनाए रखना चाहेंगे.”

विज्ञापन

IND vs SA 2nd ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ