Gautam Gambhir Statement on Lose Test Series vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को तीसरे ही दिन ही 30 रन से हराया और फिर गुवाहाटी टेस्ट में 408 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी. ये रनों के लिहाज से भारत की टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी हार है.
इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने भारत का सूपड़ा साफ कर दिया. टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीता है. साउथ अफ्रीका से क्लीन स्वीप होने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का बड़ा बयान सामने आया है. गंभीर ने कहा कि हार की जिम्मेदारी सबकी लेकिन पहली मेरी है.
साउथ अफ्रीका से सीरीज हार के बाद क्या बोले गौतम गंभीर?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने साफ कहा कि, “हार की जिम्मेदारी सबकी है, लेकिन सबसे पहले मेरी है.” विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर. अश्विन जैसे दिग्गजों के टेस्ट रिटायर होने के बाद टीम इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही है.
इसपर बात करते हुए गंभीर ने कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि मुझे ‘ट्रांजिशन’ शब्द पसंद नहीं. मैं यहां बहाने बनाने नहीं आया. लेकिन हां, यही असली ट्रांजिशन है. युवा खिलाड़ी सीख रहे हैं और उन्हें समय देना होगा.”
चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीत दिलाई याद
गंभीर ने आगे याद दिलाया कि भारत ने इसी साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप जीते हैं और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराई है. गंभीर बोले, “मैं वही हूं जिसके कोचिंग में भारत ने इंग्लैंड में अच्छा खेला, चैंपियंस ट्रॉफी जीती और एशिया कप भी जीता.”
ये भी पढ़ें- IND vs SA: शर्मनाक हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने दिया बड़ा बयान, बताया कहां हुई टीम इंडिया से गलती
साउथ अफ्रीका ने दिया था विशाल टारगेट
गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 549 रनों का विशाल टारगेट रखा था. पांचवें दिन टीम इंडिया की दूसरी पारी 63.3 ओवर में सिर्फ 140 रन पर ढह गई और इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया. इस मैच में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 201 रन ही सिमट गई.
इसके बाद अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी 260/5 पर घोषित करके भारत को असंभव जैसा लक्ष्य दिया. दूसरी पारी में भारत की ओर से सिर्फ रविंद्र जडेजा ने अच्छी बल्लेबाजी की और 87 गेंदों में 54 रन बनाए. वहीं, ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 37 रन देकर 6 विकेट, और मैच में कुल 9 विकेट झटके.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने दोहराया 25 साल पुराना इतिहास
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines