IND vs SA: शर्मनाक हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने दिया बड़ा बयान, बताया कहां हुई टीम इंडिया से गलती 

IND vs SA: कोलकाता टेस्ट मैच में हार के बाद टीम इंडिया अब गुवाहाटी टेस्ट मैच में भी बुरी तरह से हार गई है. कोलकाता टेस्ट मैच में सिर्फ बल्लेबाजों से निराश किया था. अब गुवाहाटी टेस्ट मैच में गेंदबाजों ने भी निराश किया है. टीम इंडिया को इस टेस्ट मैच में 408 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया है. 

Rishabh Pant

Rishabh Pant

IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ निराशाजनक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम को 408 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद टीम इंडिया पर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. जिसके जवाब कप्तान और कोच से फैंस मांग रहे हैं. गुवाहाटी टेस्ट मैच के बाद पोस्ट प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हार के टीम की गलतियों पर भी बोला है.  

विज्ञापन

शर्मनाक हार पर बोले कप्तान ऋषभ पंत 

कप्तान ऋषभ पंत ने बल्ले के साथ भी बहुत ज्यादा निराश किया. दोनों ही पारियों में गेंदबाजों ने मैच को हाथ से निकल जाने दिया. हार के बाद पोस्ट प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत ने हार की कारणों पर कहा, ‘यह थोड़ा निराशाजनक है. एक टीम के तौर पर हमें बेहतर प्रदर्शन करना होगा. हमें विरोधी टीम को श्रेय देना होगा. हमें सीख लेकर एक टीम के रूप में टिके रहना होगा. उन्होंने सीरीज में दबदबा बनाए रखा, लेकिन साथ ही, आप उनके प्रदर्शन को हल्के में नहीं ले सकते. हमें अपनी मानसिकता को लेकर और क्लियर होना होगा. भविष्य में, हमें इससे सीखना होगा और बेहतर प्रदर्शन करना होगा.’ 

विज्ञापन

पंत ने बताया क्या है आगे का प्लान

पिछली 3 होम टेस्ट सीरीज में से 2 में टीम इंडिया का क्लीन स्वीप हुआ है. ऐसे में टीम इंडिया के मैनेजमेंट को सवालों के घेरे में रखा गया है. कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत से जब भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला, क्रिकेट की मांग है कि आपको एक टीम के रूप में इसका फायदा उठाना होगा और हमने ऐसा नहीं किया. इसकी वजह से हमें पूरी सीरीज गंवानी पड़ी. सकारात्मक बात यह होगी कि हम अपने प्लान पर ध्यान केंद्रित करेंगे और यही हम इस सीरीज से सीखेंगे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ