Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IND vs SA: मैच के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा! वॉशिंगटन सुंदर पर भड़के डेविड मिलर, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

Washington Sundar-David Miller: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 76 रन से हरा दिया. यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी हार रही. साउथ अफ्रीका की इस बड़ी जीत के अलावा एक और मोमेंट चर्चा का विषय रहा. दरअसल, मैदान पर वॉशिंगटन सुंदर और डेविड मिलकर की बहस हुई. इसकी वीडियो काफी वायरल हो रही है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 23, 2026 07:30
Washington Sundar-David Miller
वॉशिंगटन-मिलर के बीच क्यों हुई बहस?

Washington Sundar-David Miller: साउथ अफ्रीका ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली हार थमाई. सुपर 8 के इस बड़े मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे. टीम इंडिया को 76 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. डेविड मिलर साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो रहे. मैच के दौरान एक मौके पर मिलर का जमकर गुस्सा भी फूटा और वॉशिंगटन सुंदर से उनकी बहस हुई. इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच अंपायर ने बीच-बचाव किया.

सुंदर-मिलर की क्यों हुई मैदान पर बहस?

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान वॉशिंगटन सुंदर के हाथ में गेंद थी. ट्रिस्टन स्टब्स ने इसी बीच लेग साइड पर शॉट खेलकर एक रन ले लिया. दूसरे छोर पर डेविड मिलर थे. गेंद डालने के बाद सुंदर अंपायर के पास गए और उन्होंने मिलर के गेंद फेंके जाने से पहले ही क्रीज से बाहर निकलने की शिकायत की.

---विज्ञापन---

यह बात शायद डेविड को पसंद नहीं आई और वो गुस्से में सुंदर के पास आए. दोनों के बीच यहां बहस हुई और बाद में अंपायर क्रिस गैफ्नी ने आकर उन दोनों को अलग किया. खिलाड़ियों ने भी आकर उन्हें रोका. उनके बीच बहस का असली कारण अब तक सामने नहीं आया लेकिन ये पल काफी ज्यादा वायरल हुआ.

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: शर्मनाक हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, बताया कहां हुई चूक

डेविड मिलर ने बल्ले से मचाया गदर

साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मात्र 20 रन पर उन्होंने 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर के बीच अहम साझेदारी हुई. दोनों ने धीमी शुरुआत की लेकिन फिर बड़े-बड़े शॉट खेलना शुरू किए. ब्रेविस के आउट होने के बाद मिलर को ट्रिस्टन स्टब्स का साथ मिला.

मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने इसी बीच 7 चौके और 3 छक्के जड़े. साउथ अफ्रीका ने 187 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया 111 रन पर ऑलआउट हो गई. साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की और मिलर को शानदार अर्धशतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: टीम इंडिया पर धमाकेदार जीत के बाद कप्तान मार्करम खुलासा! बताया भारत की हार का असली कारण

First published on: Feb 23, 2026 07:29 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.