हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच अब भी हो सकता है T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल, जानें पूरा समीकरण

India vs Pakistan: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. भारत-पाकिस्‍तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भिड़ंत सकती हैं. यहां जानिए पूरा समीकरण.

विज्ञापन
India vs Pakistan, T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026, India vs Pakistan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी सुपर-8 की रोमांचक जंग जारी है. सुपर-8 की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी और सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच 8 मार्च को फाइनल मुकाबला होगा. भारत और पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में एक ही ग्रुप में थे और दोनों के बीच कोलंबो में खेले गए हाई वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी थी.

लेकिन सुपर-8 में दोनों टीमें अलग-अलग ग्रुप में हैं और इसलिए इस राउंड में दोनों का आमना-सामना नहीं होगा. हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबरी यह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल की संभावना अभी भी बनी हुई है. आइए जानते हैं क्या हैं समीकरण?

भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है. चूंकि सुपर-8 में दोनों टीमें अलग-अलग ग्रुप-1 और ग्रुप-2 में हैं, इसलिए वे सेमीफाइनल से पहले एक-दूसरे से नहीं भिड़ सकतीं. सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत के लिए दोनों टीमों को सुपर-8 के पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना होगा. वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला तभी संभव है जब दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में समान पायदान रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करें.

विज्ञापन

यानी अगर भारत ग्रुप 1 के पॉइंट्स टेबल में टॉप करता है तो पाकिस्तान को भी ग्रुप 2 में पहले स्थान रहकर सेमफाइनल में पहुंचना होगा. वहीं, अगर भारत ग्रुप 1 में दूसरे स्थान पर रहता है तो पाक टीम को भी ग्रुप 2 में दूसरे स्थान पर रहकर अंतिम-4 में जगह बनाना होगा. ऐसे में दोनों सेमीफाइनल में अलग-अलग टीमों से भिड़ेंगे और फाइनल में एक-दूसरे के सामने आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: चेपॉक की पिच बनेगी पनौती या देगी राहत? आ गई पहली रिपोर्ट

क्या है आईसीसी का नियम?

आईसीसी के नियमों के अनुसार, सेमीफाइनल में ग्रुप-1 की टॉप टीम का सामना ग्रुप-2 की दूसरे नंबर की टीम से होता है. अगर भारत और पाकिस्तान अपने-अपने ग्रुप में अलग-अलग पायदान पर रहे, तो वे सेमीफाइनल में ही टकरा जाएंगे. फाइनल में भिड़ने के लिए उन्हें अलग-अलग सेमीफाइनल खेलने होंगे और उन्हें जीतना होगा. हालांकि, टीमों के लिए आगे की राह फाइनल का रास्ता आसान नहीं है.

विज्ञापन

भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले सुपर-8 मुकाबले में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा है, जिससे उनका नेट रन रेट गिर गया है. अब भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. वहीं, पाकिस्तान का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था. उन्हें सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराना होगा.

सुपर-8 के दोनों ग्रुप

ग्रुप 1: भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे
ग्रुप 2: पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका

विज्ञापन

सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल

  • पहला सेमीफाइनल: 4 मार्च (नोट: भारत-पाकिस्तान के संभावित मुकाबले को देखते हुए वेन्यू अभी तय नहीं)
  • दूसरा सेमीफाइनल: 5 मार्च, मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)
  • फाइनल: 8 मार्च (नोट: भारत-पाकिस्तान के संभावित मुकाबले को देखते हुए वेन्यू अभी तय नहीं)

ये भी पढ़ें- शादी के तुरंत बाद क्यों दुखी हुए शिखर धवन? सोशल मीडिया पर आकर देनी पड़ी सफाई!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola