शादी के तुरंत बाद क्यों दुखी हुए शिखर धवन? सोशल मीडिया पर आकर देनी पड़ी सफाई!

Shikhar Dhawan Statement: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने 21 फरवरी को दूसरी शादी की. पिछले साल उन्होंने आयरिश महिला सोफी शाइन को डेट करना शुरू किया था और आखिर दोनों ने अपने रिश्ते को शादी में बदल दिया. इसके बाद धवन से जुड़े कुछ पोस्ट वायरल हो रहे थे. अब सोशल मीडिया पर आकर पूर्व क्रिकेटर ने इसपर सफाई दी है.

Shikhar Dhawan Statement

क्यों दुखी हुए शिखर धवन?

Shikhar Dhawan Statement: शिखर धवन ने हाल ही में अपने जीवन में नए अध्याय की शुरुआत की है. उन्होंने 21 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी की. इसी बीच शिखर के अपनी पूर्व पत्नी आयशा धवन से जुड़े कुछ झूठे स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे. इसी को लेकर धवन दुखी हुए और उन्होंने अब मामले पर अपनी सफाई दी. धवन ने उन लोगों की आलोचना की, जो उनके बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं.

विज्ञापन

शिखर धवन ने दी सफाई

विवाद तब शुरू हुआ, जब एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि शिखर धवन को उनकी पूर्व पत्नी ने बोला था कि उनकी दोबारा कभी शादी नहीं होगी. पोस्ट में यह भी लिखा था कि धवन ने दोबारा शादी करके अपनी पूर्व पत्नी को करारा जवाब दिया. इसी पोस्ट से धवन को दुख पहुंचा और उन्होंने सफाई देते हुए बताया कि उन्होंने कभी ऐसी बात नहीं बोली थी. धवन ने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट पर मेरी नजर गई, जिसमें मेरे निजी जीवन से जुड़ी बातों को सामने रखा गया है. मैंने हमेशा ही पिच या उसके बाहर पुरानी बातों को भुलाया है.’

विज्ञापन

धवन ने आगे लिखा, ‘मुझे सकारात्मकता में यकीन है और अपने अतीत का सम्मान करता हूं. मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू हो गया है और मैं अपने फैंस, दोस्त, परिवार, शुभचिंतक और मीडिया से मिले इतने प्यार एवं आशीर्वाद के लिए शुक्रगुजार हूं. मैं लोगों से यही मांग करता हूं कि मेरे नाम के साथ कोई क्लिकबेट और गलत स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर साझा न करें. हमें प्यार और सकारात्मकता बांटनी चाहिए. धन्यवाद.’

धवन ने रचाई दूसरी शादी

शिखर धवन का आयशा से अक्टूबर 2023 में तलाक हो गया था. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान शिखर धवन, सोफी शाइन नाम की महिला के साथ नजर आए. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों UAE में मिले थे. मई 2025 में उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में बता दिया. आखिरकार 12 जनवरी 2026 को धवन और सोफी की सगाई हुई और 21 फरवरी को उन्होंने शादी कर ली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ