हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानिए कैसा रहेगा दुबई की पिच का मिजाज

IND vs PAK: महिला एशिया कप 2026 में आज (5 सितंबर) भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. मैच से पहले आइए जानते हैं कैसा रहेगा दुबई की पिच का मिजाज.

विज्ञापन
महिला एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की टक्कर आज (PIC Credit - AI)

India W vs Pakistan W Pitch Report: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 का मुकाबला आज यानी शनिवार, 5 सिंतबर को खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया लगातार दो जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और पाकिस्तान को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी.

वहीं, पाकिस्तान की टीम इस मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में एंट्री करने की कोशिश करेगी. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है और फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. मैच से पहले आइए जानते हैं कैसा रहेगा दुबई की पिच का मिजाज.

भारत-पाकिस्तान मैच में कैसी रहेगा पिच का मिजाज?

महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दुबई की पिच आमतौर पर अपने धीमें बर्ताव के लिए जानी जाती है. यहां शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद मिलती है, लेकिन फिर पिच धीमी हो जाती है और गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिलता है. इस मैदान पर स्पिनर्स को अच्छी मदद मिलती है. धीमी पिच के कारण मेरे लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा. हालांकि, इस एशिया कप में यहां अब तक खेले गए 7 मैचों में से 6 में टॉस जीतने वाली टीम ने रन चेज करने का ऑप्शन चुना है. ऐसे में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं.

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला क्रिकेट में अब तक खेले कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें टीम इंडिया ने 14 मैच जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है. महिला टी20 एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को सिर्फ एक बार 2022 में हराया था.

कब और कहां देखें लाइव?

भारत-पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 का मुकाबला दुबई में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा. इस हाई वोल्टेज मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा, फैंस सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs PAK मैच में उतरते ही हरमनप्रीत कौर रच देंगी इतिहास, T20I में 150 मुकाबले खेलने वाली बनेंगी दुनिया की पहली कप्तान

भारत बनाम पाकिस्तान स्क्वॉड

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव.

पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Women’s Asia Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में बारिश की कितनी संभावना? जानिए मौसम का हाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola