IND vs PAK मैच में उतरते ही हरमनप्रीत कौर रच देंगी इतिहास, T20I में 150 मुकाबले खेलने वाली बनेंगी दुनिया की पहली कप्तान

IND vs PAK: महिला एशिया कप 2026 में आज (5 सितंबर) भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने वाली हैं. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगी. वह बतौर कप्तान 150 टी20I मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी.

Harmanpreet Kaur

150 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली कप्तान बनेंगी हरमनप्रीत कौर (PIC Credit - ANI)

IND vs PAK, Harmanpreet Kaur: महिला एशिया कप 2026 में आज यानी 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में पर दुनिया भर क्रिकेट फैंस की नजरें रहने वाली हैं. वहीं, यह मैच भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए बेहद खास होने वाला है. हरमनप्रीत पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक ऐसी बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगी, जो मेंस और वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में अब तक कोई खिलाड़ी नहीं कर सका है.

विज्ञापन

150 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली कप्तान बनेंगी हरमनप्रीत कौर

हरमनप्रीत कौर ने साल 2012 में टी20 इंटरनेशनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान संभाली थी और तब से लेकर टीम की कमान उनके ही हाथों में है. हरमनप्रीत अब तक बतौर कप्तान 149 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. वहीं, अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान में पर उतरे ही वह मेंस और वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली कप्तान बन जाएंगी. वर्ल्ड क्रिकेट में अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की है.

विज्ञापन

महिला टी20I मैचों में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली खिलाड़ी

  • हरमनप्रीत कौर (भारत) – 149 मैच
  • चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) – 121 मैच
  • मैरी बिमेन्यिमाना (रवांडा) – 101 मैच
  • मैग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 100 मैच
  • नारुएमोल चाईवाई (थाईलैंड) – 98 मैच

बता दें कि, हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने अब तक खेले 149 टी20I मुकाबलों में से 87 में जीत हासिल की है, जबकि 57 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, 5 मुकाबले रद्द रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Women’s Asia Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में बारिश की कितनी संभावना? जानिए मौसम का हाल

हरमनप्रीत कौर का टी20I करियर

हरमनप्रीत कौर के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 204 मुकाबलों की 183 पारियों में 30 की औसत से कुल 4231 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 18 अर्धशतक जड़े हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 103 रन का रहा है. वहीं, 149 टी20I मैचों में कप्तानी करने के साथ 136 पारियों में बल्लेबाजी की और 32.68 की औसत से 3301 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 16 अर्धशतक लगाए.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 में होने वाले मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले यानी 7:30 बजे दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगी. भारतीय फैंस इस मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ