Live Updates
टीम इंडिया ने हासिल की जीत
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हरा दिया है। विराट कोहली ने आखिर में शतक बनाकर टीम को जीत दिला दी।
हार्दिक पांड्या हुए आउट
हार्दिक पांड्या 6 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने आउट किया। टीम इंडिया का स्कोर 223/4
श्रेयस अय्यर हुए आउट
श्रेयस 56 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने खुशदिल ने आउट किया। टीम इंडिया का स्कोर 214/3
जीत की दहलीज पर टीम इंडिया
टीम इंडिया ने 38 ओवर में दो विकेट खोकर 209 रन बना लिए हैं। कोहली 84 और अय्यर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने 108 रन की साझेदारी कर ली है।
जीत के करीब टीम इंडिया
टीम इंडिया ने 34 ओवर में 2 विकेट खोकर 185 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय कोहली 69 और अय्यर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने 85 रन की साझेदारी कर ली है।
विराट कोहली ने दिखाया दम
टीम इंडिया ने 30 ओवर में 2 विकेट खोकर 160 रन बना लिए हैं। कोहली 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, अय्यर 27 रन पर खेल रहे हैं। दोनों ने 60 रन की साझेदारी कर ली है।
विराट कोहली ने बनाई फिफ्टी
पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर से विराट कोहली अपने पुराने रंग में वापस लौट गए हैं। उन्होंने फिफ्टी बना दी है। उन्होंने चौके लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
अय्यर और कोहली ने पारी को संभाला
गिल के आउट होने के बाद अय्यर और कोहली ने पारी को संभाला। दोनों ने 45 गेंदों में 26 रन की साझेदारी की। कोहली 46 और अय्यर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 126 रन बना लिए हैं।
गिल हुए आउट
टीम इंडिया का दूसरा विकेट गिर गया है। गिल ने 52 गेंदों में 46 रन की पारी खेली। उन्हें अबरार अहमद ने आउट किया।
गिल और कोहली ने भारत की पारी को संभाला
टीम इंडिया ने 16 ओवर में 1 विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं। क्रीज पर गिल 43 और कोहली 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने 62 रन की साझेदारी कर ली है।
गिल ने दिखाया दम
टीम इंडिया ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 49 रन बना लिए हैं। पिच पर विराट 3 और गिल 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत को लगा पहला झटका
भारत को पांचवें ओवर में 31 के स्कोर पर पहला झटका लगा। शाहीन अफरीदी ने एक बार रोहित को क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर हैं।
पाकिस्तान की पारी सिमटी
पाकिस्तान की पूरी पारी 241 रन पर ही सिमट गई। हर्षित राणा ने खुशदिल शाह को आउट किया। उन्होंने 38 रन बनाए।
पाकिस्तान का 9वां विकेट गिरा
पाकिस्तान का 9वां गिर गया है। हारिस रउफ 8 रन बनाकर रन आउट हो गए। पाकिस्तान का स्कोर-241/9।
कुलदीप यादव ने शाहीन शाह अफरीदी को किया आउट
शाहीन शाह अफरीदी बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें कुलदीप LBW किया। पाकिस्तान का स्कोर-200/7
पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा
पाकिस्तान का छठा विकेट गिर गया है। सलमान 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें कुलदीप ने आउट किया। पाकिस्तान का स्कोर 200/6
रॉकस्टार जडेजा का भी दिखा जलवा
पाकिस्तान का पांचवां विकेट गिर गया है। ताहिर 6 गेंदों में 4 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर आउट हो गए हैं। पाकिस्तान का स्कोर-165/5
पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा
शकील 76 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें हार्दिक पांड्या ने आउट किया। ये उनका इस मैच में दूसरा विकेट है। पाकिस्तान का स्कोर-159/4
अक्षर पटेल ने दिखाया दम
पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिर गया है। अक्षर पटेल ने रिजवान को 46 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। पाकिस्तान का स्कोर-151/3
सऊद शकील का अर्धशतक
पाकिस्तान ने 31 ओवर के बाद दो विकेट खोकर 137 रन बना लिए हैं। सऊद शकील 50 रन और मोहम्मद रिजवान 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों 90 रन की साझेदारी कर चुके हैं। यह शकील के वनडे करियर का चौथा अर्धशतक रहा।
रिजवान और शकील ने संभाली पारी
पाकिस्तान ने 21 ओवर में 2 विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं। रिजवान 15 और शकील 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने 35 रन की साझेदारी की है।
गेंदबाजों ने लगाई रनों पर लगाम
पाकिस्तान ने 15 ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। पिच पर शकील 9 और रिजवान 8 रन बनाकर टिके हुए हैं।
रिजवान और सऊद शकील पिच पर मौजूद
पाकिस्तान ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर 59 रन बना लिए हैं. सऊद शकील 7 और रिजवान 6 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों ने 23 गेंदों में 12 रन जोड़े हैं.
पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका
10वें ओवर में पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल के डायरेक्ट हिट पर इमाम उल हक को रन आउट किया। इमाम 26 गेंद में 10 रन बना सके।
पाकिस्तान को लगा पहला झटका
हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान को पहला बड़ा झटका दिया है। बाबर आजम 23 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान का स्कोर 41/1
पाकिस्तान की शानदार शुरुआत
बाबर आजम और इमाम उल हक ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई है। 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 25/0
शमी की खराब शुरुआत
गेंदबाजी में शमी की खराब शुरुआत हुई है। शमी ने पहले ही ओवर में 11 गेंद डाली, जिसमें 5 वाइड थी। पाकिस्तान का स्कोर 7/0
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। बाबर आजम और इमाम उल हक पारी की शुरुआत करने आए हैं।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद
पाकिस्तान ने जीता टॉस
पाकिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करने वाली है।
सीमा हैदर ने की भारत की जीत की दुआएं
स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया
पाकिस्तान के साथ भिड़ंत के लिए टीम इंडिया दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंच चुकी है। तस्वीरें सामने आने लगी है।
दुबई पहुंचे जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं, लेकिन मैच देखने के लिए बुमराह दुबई पहुंच गए हैं।
जियोस्टार पर फ्री में देख सकेंगे मैच
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर होने वाली है। जहां आप फ्री में मैच को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें
2 बजे होगा टॉस
ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा, जिसके लिए टॉस 2 बजे होगा।
पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला
पाकिस्तान के लिए आज का मैच करो या मरो का मुकाबला होने वाला है। अगर पाकिस्तान आज हार जाता है तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा।
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Updates: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। 242 रन के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर जीत हासिल की। कोहली ने टीम इंडिया के लिए नाबाद 100 रन की पारी खेली। वहीं, अय्य्यर ने 56 और गिल ने 46 रन की पारी खेली। पाकिस्तान ने भारत को 242 रन का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान की पूरी पारी 241 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन शकील ने बनाए। उन्होंने 62 रन की पारी खेली। वहीं, भारत के लिए कुलदीप ने 3, हार्दिक ने 2 विकेट लिए। अक्षर, जडेजा और हर्षित ने 1-1 विकेट लिया।
नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट्स….
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
38 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का 8वां विकेट गिरा, तिलक के बाद अक्षर पटेल भी हुए रन आउट
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines