हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड, रचा नया इतिहास

IND vs PAK: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन
Rohit Sharma and Harmanpreet kaur

India W vs Pakistan W, Harmanpreet Kaur: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है. हरमनप्रीत ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो भारतीय मेंस और वुमेंस क्रिकेट में आज तक कोई खिलाड़ी नहीं कर सका था.

हरमनप्रीत कौर ने रचा नया इतिहास

दरअसल, हरमनप्रीत कौर अब भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली क्रिकेटर बन गई हैं. हरमनप्रीत ने 10 टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने का कारनामा कर दिखाया है, जो किसी भी भारतीय क्रिकेटर द्वारा सबसे ज्यादा है. इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर के नाम संयुक्त रूप से दर्ज था, जिन्होंने 9-9 टी20 विश्व कप खेले थे. हालांकि, अब हरमनप्रीत ने रोहित को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, वह महिला टी20 वर्ल्ड कप के सभी 10 संस्करण में खेलने वाली इकलौती खिलाड़ी भी बन गईं हैं. उन्होंने अपनी फिटनेस और लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है.

हरमनप्रीत ने पहली बार 2009 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था. इसके बाद से अब तक वह हर टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा रही हैं. उन्होंने 2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2018, 2020, 2023, 2024 और अब 2026 के टी20 विश्व कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है. खास बात यह है कि मौजूदा टूर्नामेंट में वह टीम की कप्तानी भी कर रही हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा ने अपने करियर में भारत के लिए कुल 9 टी20 वर्ल्ड कप खेले. उन्होंने 2007 में पहले टी20 विश्व कप से लेकर 2024 तक हर संस्करण में हिस्सा लिया. रोहित 2007, 2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2021, 2022 और 2024 के टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे. अपने करियर के आखिरी टी20 विश्व कप यानी 2024 में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था. इसके बाद उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया.

ये भी पढे़ं- पंजाब किंग्स के 22 वर्षीय बल्लेबाज का धमाका, बांग्लादेश के खिलाफ ठोक डाले 149 रन

IND W vs PAK W मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़

विज्ञापन

पाकिस्तान: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल

ये भी पढ़ें- बिग बैश लीग में नया ड्रामा, टूर्नामेंट में बदलाव को लेकर बढ़ी टेंशन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola