India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, टीम इंडिया शुरुआती तीन मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज कर सीरीज पर अपने नाम कर चुकी है. फिलहाल भारत 3-1 से आगे है.
अब 5वें टी20 मैच में भारतीय टीम वापसी करते हुए जीत के साथ सीरीज का शानदार अंत करना चाहेगी, जबकि मेजबान न्यूजीलैंड की टीम की कोशिश जीत के इस सिलसिले को बरकरार रखने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं हैमिल्टन के मैदान पर भारत का टी20I रिकॉर्ड कैसा रहा है.
हैमिल्टन में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड?
हैमिल्टन का सेडन पार्क न्यूजीलैंड के प्रमुख क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है. करीब 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में कीवी टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है, तो वहीं भारतीय टीम का रिकॉर्ड इस मैदान पर अब तक कुछ खास नहीं रहा है. भारत ने यहां पिछली बार 6 साल पहले जीत दर्ज की थी.
हैमिल्टन के मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इनमें से एक मैच में भारत को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था और एक मैच टाई रहा था, जिसे भारत ने सुपर ओवर में जीता था. साल 2020 में खेला गया दूसरा मुकाबला टाई होने के बाद टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीत हासिल कर उस मैच को अपने नाम कर लिया था. सुपर ओवर में रोहित शर्मा ने लगातार 2 छक्के लगाकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई थी.
न्यूजीलैंड का रहा है दबदबा
हैमिल्टन के सेडन पार्क में न्यूजीलैंड का दबदबा देखने को मिला है. न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर अब तक खेले 14 में से 11 मुकाबले जीते हैं. इतना ही नहीं, कीवी टीम इस मैदान पर अपने पिछले 4 टी20 इंटरनेशनल मैचों में लगातार जीत दर्ज कर चुकी है. ऐसे में आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड कड़ी चुनौती होगी और इस मैदान पर कीवी टीम को हराना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा.
बता दें कि, सेडन पार्क की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन शुरुआत में संभलकर खेलना बेहद जरूरी है. इस मैदान पर अब तक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 8 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है.
ये भी पढ़ें- IND A vs NZ A: लगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
IND vs NZ: 5वें टी20 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नमन धीर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार.
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
56 mins agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
1 hr agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
2 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
3 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
4 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines