Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IND vs NZ: अबकी बार 250 नहीं 300 पार… T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए पिच पर आया बड़ा अपडेट

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतना चाहेगी. इस खिताबी मुकाबले से पहले अहदाबाद की पिच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Mar 6, 2026 23:40
India v New Zealand, T20 World Cup 2026 Final
India v New Zealand, T20 World Cup 2026 Final

India v New Zealand, T20 World Cup 2026 Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार, 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि टीम इंडिया ने दूसरे सेमीफाइनल इंग्लैंड को 7 रन से मात देकर खिताबी मुकाबले में एंट्री की है. फाइनल मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें अहमदबाद पहुंच चुकी है.

वहीं, फैंस की नजरें इस खिताबी मुकाबले की पिच पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों को अहमदाबाद में हार का सामना भी करना पड़ा है. इसी बीच अहमदाबाद की पिच से पर्दा भी उठ गया है, जिसपर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. तो चलिए जानते हैं कैसा खेलेगी अहमदाबाद की पिच?

---विज्ञापन---

बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है पिच

ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल हो सकती है. यानी मुंबई की तरह यहां भी हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. वानखेड़े की पिच पर टीम इंडिया ने 250 का आंकड़ा पार किया था. ऐसे में उम्मीद है कि फाइनल के लिए तैयार कि गई पिच पर भारतीय टीम 300 का आंकड़ा भी छू सकती है. फाइनल के लिए सेंटर पिच का इस्तेमाल किया जाएगा, जो लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी है. ऐसे में इस पिच पर अच्छा बाउंस मिलने की उम्मीद है, जिससे तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है. हालांकि, स्पिन गेंदबाजों को यहां ज्यादा सहायता मिलने की संभावना कम बताई जा रही है.

बता दें कि, इस पिच पर इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक मैच खेला गया है. 9 फरवरी को कनाडा और साउथ अफ्रीका के बीच हुए उस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए थे और 53 रन से मैच जीत लिया था. दिलचस्प बात यह है कि पिछले करीब एक महीने से इस पिच पर कोई मुकाबला नहीं खेला गया है, इसलिए फाइनल में यह पिच काफी फ्रेश रहने वाली है.

---विज्ञापन---

दोनों टीमों को यहां मिल चुकी है हार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड दोनों का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम इंडिया ने अहमदाबाद में इस टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं, जिनमें एक में जीत मिली, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसे 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

वहीं, न्यूजीलैंड ने भी 14 फरवरी को इसी मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला था. उस मुकाबले में कीवी टीम ने 176 रन का टारगेट दिया था, लेकिन साउथ अफ्रीका ने 17.1 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया था.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ाएंगे न्यूजीलैंड के ये 5 खिलाड़ी! T20 World Cup फाइनल में रहना होगा सावधान

First published on: Mar 06, 2026 11:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.