IND vs NZ: रोहित शर्मा का 'दांव' उन्ही पर पड़ा उल्टा, अब मैच बचाने के लिए क्या करेगी टीम इंडिया?

IND vs NZ: दूसरे टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम इंडिया ने पहली पारी में सिर्फ 156 रन ही बनाए हैं। न्यूजीलैंड के लिए सैंटनर ने 7 विकेट लिए हैं।

ind vs - 2024-10-25T152449.969

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को पहली पारी में सिर्फ 156 रन पर ही समेट दिया। वहीं, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। इस मैच से पहले रोहित शर्मा ने एक दांव चला था, जो अब उन्ही पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा का प्लान हुआ फेल

पुणे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया ने स्पिन ट्रैक बनवाया था। पुणे टेस्ट मैच में पिच को बनाने के लिए काली मिट्टी का इस्तेमाल किया गया था। इस मिट्टी में स्पिनर्स को मदद मिलती है। टीम इंडिया की प्लानिंग स्पिन ट्रैक में कीवी बल्लेबाजों को फंसाने की थी। लेकिन रोहित शर्मा का ये दांव उल्टा ही पड़ गया। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनर्स का सामना अच्छी तरह से किया है।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ने टीम इंडिया के लिए इस पिच पर मुश्किल बढ़ा दी। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट मिचेल सैंटनर ने लिए। उन्होंने 53 रन देकर 7 विकेट हासिल किया। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने भी 2 विकेट लिए। न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ने पहली पारी में 9 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन

टीम इंडिया के बल्लेबाज हुए फेल

पहले टेस्ट मैच की तरह पुणे में भी टीम इंडिया के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। टीम इंडिया की पहली पारी 156 रन पर ही सिमट गई थी। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन जडेजा ने बनाए। उन्होंने 38 रन की पारी खेली। उनके अलावा टीम के पांच बल्लेबा दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। न्यूजीलैंड ने अभी तक टीम इंडिया पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। ऐसे में टीम इंडिया को वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ