IND vs NZ: बेंगलुरु में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों का पहला मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 46 रन पर ही सिमट गई। टीम इंडिया के 5 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं, सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। इस दौरान न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने 5 विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी का जवाब टीम इंडिया के पास नहीं था। इस दौरान उन्होंने अपनी सफलता का राज बताया है।
15 रन देकर लिए 5 विकेट
मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 13.2 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्होंने ऋषभ पंत, सरफराज खान, अश्विन, जडेजा और कुलदीप यादव को यादव किया। उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से टीम इंडिया का निचलाक्रम भी टीम को मुसीबत से नहीं निकाल पाया।
बताया अपनी सफलता का राज
बेंगलुरु में मिली अपनी सफलता को लेकर उन्होंने कहा, “भारत में पांच विकेट लेना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। भारत में इसे हासिल करना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन मुझे लगता है कि इससे भी ज्यादा जरूरी बात ये हैं कि हम भारत के खिलाफ अच्छी स्थिति में है। हम अभी संतुष्ट नहीं हो सकते हैं। हमें उनपर दबाव बनाए रखना होगा।” उन्होंने आगे कहा, हम लगातार अपनी लाइन और लेंथ पर ध्यान दे रहे थे। हम धैर्य रखने के बारे में सोच रहे थे। मुझे लगता है कि ये कुछ ऐसा था, जिसे हम करना चाहते थे और हम इसमें सफल भी रहे।
‘टीम ने फील्डिंग शानदार की’
टीम की फील्डिंग को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘जब मैदान पर अधूरे मौके मिलते है और आप उंनका फायदा उठा लेते हैं तो इससे गेंदबाजों को काफी ज्यादा मदद मिलती है। जब आप भारत के खिलाफ खेल रहे होते तो आप को उनके कैचों को पकड़ना होता है। हमने पहले दिन शानदार फील्डिंग की और इसका मैच पर भी काफी ज्यादा असर पड़ा।
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
3 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
8 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines