IND vs NZ: ऋषभ पंत की इंजरी पर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा अपडेट, क्या दूसरा टेस्ट खेलेगा विकेटकीपर?

India vs New Zealand: बेंगलुरु के बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 24 अक्टूबर से पुणे में एक-दूसरे से भिडे़ंगी। इस मैच में ऋषभ पंत खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर संशय कायम है। लेकिन अब टीम के कोच गौतम गंभीर ने सभी अटकलों को खत्म कर दिया है।

rishabh pant

rishabh pant

विज्ञापन

Rishabh Pant: बेंगलुरु के बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में एक-दूसरे से भिडे़ंगी। मैच शुरू होने से एक दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के खेलने को लेकर सवाल पूछा गया। यहां गंभीर के जवाब से यह कंफर्म हो गया है कि पंत पुणे में खेलने के लिए पूरी तरह फिट है। पंत को बेंगलुरु में पहले टेस्ट के दौरान घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला था। इसी की वजह से पंत की दूसरे टेस्ट में उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं।

गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘वह बिल्कुल ठीक है और कल मैच में विकेटकीपिंग करेगा।’ पंत ने मंगलवार को पुणे में भारत के ट्रेनिंग सेशन में भाग लिया, जहां उन्होंने कुछ समय के लिए विकेटकीपिंग भी की। पंत को लेकर हालांकि यह सवाल बना हुआ है कि क्या पूरे मैच में बैटिंग और विकेटकीपिंग कर पाएंगे। पंत का पुणे में खेलना काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि विकेट के पीछे उनके रहने से टीम को काफी मदद मिलती है।

विज्ञापन

सुंदर को मिल सकता है मौका

पंत बिना किसी संशय के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनेंगे, लेकिन अब तक भारत की प्लेइंग इलेवन निर्धारित नहीं हुई है। शुभमन गिल अपनी चोट से उबर चुके हैं, लेकिन गंभीर ने पुणे में ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की संभावना जताई है। गंभीर ने साफ कर दिया कि प्लेइंग इलेवन पर अंतिम फैसला मैच के दिन किया जाएगा।

बुमराह को आराम मिलने की उम्मीद कम

सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही टीम इंडिया पुणे में पूरी ताकत के साथ उतरेगी। यही वजह है कि भारत की सीरीज बराबर करने की चाहत के चलते स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम नहीं दिया जा सकता है। मोहम्मद सिराज खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और ऐसे में टीम मैनेजमेंट दूसरे टेस्ट में आकाश दीप को मौका दे सकती है। आकाश दीप ट्रेनिंग सेशन में लगातार एक्टिव रहे हैं, साथ ही उन्होंने यहां काफी समय तक बैटिंग प्रैक्टिस भी की है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ