IND vs NZ: भारत को पुणे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में मिली हार से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले खुश नहीं है. उन्होंने टीम इंडिया की आलोचना की है. इसके अलावा उन्होंने कहा है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को एकजुट होने की जरूरत है।
‘इसी वजह से WTC है खास’
अनिल कुंबले ने जियो सिनेमा पर कहा, “मुझे लगता है कि यही WTC की खूबसूरती है। मुझे पता है कि भारत के लिए सीरीज खत्म हो गई है, लेकिन फिर भी उनके लिए तीसरा टेस्ट मैच जरूरी है. उन्होंने WTC के फाइनल में खेलने की अपनी राह को मुश्किल बना दिया है. इस सीरीज से पहले उन्हें 6 मैचों में 4 मैच जीतने थे. अब उन्हें एक मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ जीतना है और फिर उन्हें ऑस्ट्रेलिया में मैच जीतने होंगे.”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे पता है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पिछली दो सीरीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन फिर से भारत के लिए WTC के फाइनल में क्वालीफाई करना और भी मुश्किल हो गया है. लेकिन उन्हें वास्तव में एकजुट होकर खेलना होगा। टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी निराशाजनक रही है। गेंदबाजी में भी चुनौतियां हैं। भारत के लिए अच्छी न्यूज़ यही है कि भारतीय गेंदबाज 20 विकेट ले रहे हैं। लेकिन बल्लेबाजों को एकजुट होने की जरूरत है।
जानें कैसे फाइनल में बना सकती है टीम इंडिया जगह
टीम इंडिया को अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई करना है तो उन्हें अपने बचे हुए 6 मैचों में से 4 मैच जीतने होंगे। अगर भारत ऐसा नहीं कर पाता है तो उसे और टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। ऐसे में गौतम गंभीर और रोहित शर्मा एक बार फिर से वापसी करना चाहेगें।
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
46 mins agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
56 mins agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoभारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines