IND vs NZ: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे। उन्होंने दूसरी पारी में 70 रन बनाए थे। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला जाएगा। इस मैच में फैंस को विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद है। वहीं, इस मैच में विराट कोहली के निशाने पर कई रिकार्ड्स होंगे।
विराट कोहली बना सकते हैं ये रिकॉर्ड:
1.डेविड वॉर्नर को छोड़ सकते हैं पीछे
विराट कोहली का प्रदर्शन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में अच्छा रहा है। उन्होंने WTC में 38.77 की औसत से 2,404 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 11 फिफ्टी बनाई है। अगर पुणे टेस्ट मैच में वो 20 रन और बना लेते हैं तो वो WTC में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। डेविड वॉर्नर ने 2,423 रन बनाए हैं।
2. डॉन ब्रैडमैन ने निकल सकते हैं आगे
विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 29 शतक बनाए हैं। वो शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के बराबर हैं। ऐसे में अगर विराट कोहली पुणे में शतक बना देते हैं तो वो डॉन ब्रैडमैन से आगे निकल जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: आखिर पुणे टेस्ट से क्यों कट सकता हैं मोहम्मद सिराज का पत्ता? सामने आई बड़ी वजह
3. ग्रेग चैपल, सनथ जयसूर्या और ब्रैंडन मैकुलम को छोड़ सकते हैं पीछे
विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने के मामले में ग्रेग चैंपल, सनथ जयसूर्या, ब्रैंडन मैकुलम और तमीम इकबाल के बराबर है। अब अगर वो पुणे में एक और फिफ्टी बना देते हैं तो कोहली इन सबसे आगे निकल जाएंगे।
4. ग्राहम डाउलिंग का रिकॉर्ड होगा भी निशाने पर
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में 936 रन बनाए हैं। पुणे टेस्ट में अगर कोहली 29 रन बना लेते हैं तो न्यूजीलैंड के ग्राहम डाउलिंग को पीछे छोड़ देंगे। उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट में कुल 964 रन बनाए हैं। इसके साथ ही कोहली भारत-न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: मेगा ऑक्शन से पहले 5 बड़ी टीमों के बदल सकते हैं कप्तान, लिस्ट में चौंकाने वाले नाम शामिल
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
46 mins agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
3 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines