India vs New Zealand: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में इतिहास रच दिया है. वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को महज 134 के स्कोर पर ढेर कर दिया. भारत की ओर से गुरनूर बरार ने अपनी घातक गेंदबाजी से 4 विकेट लेकर मेजबान टीम की कमर तोड़ दी. वहीं, न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 रन पर समेटकर भारतीय टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. यह वनडे में भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर कीवी टीम का अब तक का सबसे कम स्कोर है. इसी के साथ भारतीय टीम ने 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
टीम इंडिया ने तोड़ा 32 साल पुराना रिकॉर्ड
भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को महज 134 रनों पर ढेर कर 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में वनडे क्रिकेट में सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट करने का कारनामा किया है. इससे पहले साल 1994 में ऑकलैंड में खेले गए वनडे मुकाबले में कीवी टीम भारत के खिलाफ 142 रन पर ऑलआउट हुई थी. अब वेलिंगटन में 134 रन पर ऑलआउट होने के साथ ही न्यूजीलैंड का यह भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर सबसे कम वनडे स्कोर बन गया है.
गौरतलब है कि ऑकलैंड में खेले गए मौजूदा सीरीज के पहले वनडे में भी न्यूजीलैंड की टीम 185 रन पर ऑलआउट हो गई थी. यह उसके घरेलू मैदान पर वनडे में 5वां सबसे कम ऑलआउट स्कोर भी बन गया है. कीवी टीम 25 सालों बाद लगातार दो वनडे मैचों में 200 से कम स्कोर पर ऑलआउट हुई है. इससे पहले 2001 में श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम का ऐसा हाल हुआ था.
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के अपने घर में सबसे छोटा ODI स्कोर
- 134 रन – वेलिंगटन 2026
- 142 रन – ऑकलैंड 1994 (7 विकेट से हारे)
- 157 रन – नेपियर 2019 (8 विकेट से हारे)
- 168 रन – वेलिंगटन 2003 (2 विकेट से हारे)
- 185 रन – ऑकलैंड 2026 (5 विकेट से हारे)
ये भी पढ़ें – IND vs NZ: वेलिंगटन में गुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को ढेर कर मचाई खलबली
न्यूजीलैंड की टीम 134 रन पर ढेर
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सही साबित भी किया. बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और मुकाबला 47-47 ओवर का कर दिया गया. इसके बाद मैदान की परिस्थितियां बल्लेबाजों के लिए लगातार मुश्किल होती चली गईं, जिसका फायदा उठाते हुए भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही मेजबान न्यूजीलैंड टीम पर दबाव बनाए रखा. कीवी टीम 18.4 ओवर में 50 रन का आंकड़ा छू सकी. वहीं, न्यूजीलैंड की आधी टीम महज 53 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी.
इसके बाद डेरिल मिचेल और मिचेल सैंटनर ने छठे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की. हालांकि, 112 रन के स्कोर पर मिचेल 55 रन बनाकर आउट हो गए. उनके पवेलियन लौटते ही न्यूजीलैंड की पारी फिर लड़खड़ा गई और टीम ने अगले 22 रनों के अंदर 4 विकेट गंवा दिए. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 41 ओवर में महज 134 रनों पर समेट दिया. भारत की ओर से गुरनूर बरार ने सबसे ज्यदा 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके.
ये भी पढ़ें- 8 साल बाद ‘सैंडपेपर कांड’ पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा, खोल दी ऑस्ट्रेलियाई टीम की पोल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
46 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines