हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: इंग्लैंड से वापस लौटा धाकड़ खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने जा रहा है, उससे पहले सरफराज खान भारत वापस लौट आए हैं। इस दौरे पर सरफराज इंडिया ए का हिस्सा थे, लेकिन सीनियर टीम में उनको चुना नहीं गया है।

विज्ञापन
Team India

India vs England Test Series: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड में मौजूद है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेले गए थे, जो ड्रॉ रहे थे। इसके बाद इंडिया ए और इंडिया के बीच इंट्रा स्क्वाड मैच खेला गया था। इस मैच में सरफराज खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था। इसके अलावा पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में सरफराज ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 92 रन की पारी खेली थी। वहीं अब सीरीज शुरू होने से पहले सरफराज खान भारत वापस लौट आए हैं।

भारत लौटे सरफराज खान

सरफराज खान को इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम में चुना गया था। इस दौरान इंग्लैंड में सरफराज का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। उन्होंने इंट्रा स्क्वाड मैच में इंडिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली थी। हालांकि सरफराज 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, जिसके चलते अब वे भारत वापस लौट आए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। सरफराज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पासपोर्ट के साथ बोर्डिंग पास की फोटो डाली है।

इस बार नहीं मिला टीम में मौका

इससे पहले सरफराज खान को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना गया था, हालांकि उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। पिछले साल सरफराज खान को टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था।

विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में सरफराज खान ने अपना डेब्यू किया था। ये सीरीज सरफराज के लिए काफी अच्छी रही थी। अपने पहले ही मैच में सरफराज ने अर्धशतक लगाया था, लेकिन अब उनको टीम से बाहर कर दिया गया है। सरफराज ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 371 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रवि शास्त्री ने चुनी टीम इंडिया की Playing 11, कप्तान की बदल दी बैटिंग पोजिशन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola