IND vs ENG: रवि शास्त्री ने चुनी टीम इंडिया की Playing 11, कप्तान की बदल दी बैटिंग पोजिशन

India vs England 1st Test: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन चुनी है। जिसमें उन्होंने 1 स्पिन और 4 तेज गेंदबाजों को सुना है। इसके अलावा उन्होंने शुभमन गिल को नंबर-4 की पोजिशन पर रखा है।

ravi shastri

शुभमन गिल-रवि शास्त्री

India vs England 1st Test: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून को लीड्स में खेला जाएगा। जिसको लेकर टीम इंडिया जमकर प्रैक्टिस कर रही है। वहीं मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर फैंस के मन में काफी सवाल उठ रहे है कि आखिर किन 11 खिलाड़ियों को पहले मैच में खेलने का मौका मिलेगा? वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन चुनी है और पूर्व कोच ने कप्तान शुभमन गिल की बैटिंग पोजिशन को भी बदला है।

विज्ञापन

1 स्पिनर और 4 पेसर शामिल

रवि शास्त्री ने पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 1 स्पिन गेंदबाद और 4 पेसर को चुना है। दरअसल लीड्स में तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है जिसके चलते उन्होंने एक अतिरिक्त गेंदबाज को चुना है। रवि शास्त्री ने कहा ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल होंगे। राहुल बल्लेबाजों में इस दौरे पर सबसे अनुभवी है। साईं सुदर्शन को तीसरे नंबर पर रखना चाहूंगा। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल को विराट कोहली के नंबर-4 की पोजिशन को संभालना चाहिए। लंबे समय बाद टीम इंडिया में चुने गए करुण नायर को नंबर-5 और ऋषभ पंत को नंबर-6 के लिए चुना गया है। इसके अलावा नंबर-7 पर रवींद्र जडेजा को रखा है।

विज्ञापन

आगे रवि शास्त्री ने कहा मैं तीन तेज गेंदबाज और शार्दुल ठाकुर के साथ जाना चाहूंगा। मुझे पता है कि नीतीश कुमार और शार्दुल ठाकुर के बीच जंग छिड़ी है लेकिन आपको ये भी देखना होगा कि कैन कितनी ज्यादा गेंदबाजी कर सकता है। इसलिए मैं शार्दुल को रखना चाहूंगा।

विज्ञापन

रवि शास्त्री द्वारा चुनी गई टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल, करुण नायर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ