IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होने जा रहा है। पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की प्लेइंग इलेवन में खेलने के लिए तैयार है। पहले मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है।
ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी
सलामी बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा मोर्चा संभाल सकते हैं। संजू ने इससे पहले साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर खेली गई टी-20 सीरीज में दो शतक अपने नाम किया था। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी। इस लिहाज से कप्तान सूर्यकुमार यादव दोनों बल्लेबाजों पर भरोसा जता सकते हैं।
मध्यक्रम में इन बल्लेबाजों का नाम
नंबर 3 पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं। बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका में ताबड़तोड़ शतक जमाया था। उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर परखच्चे उड़ाए थे। इस लिहाज से वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे। उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर मोर्चा संभाल सकते हैं। जबकि लोअर मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, रिंकू सिंह के अलावा अक्षर पटेल नजर आ सकते हैं। हार्दिक शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में भी दमदार खेल दिखाया है।
गेंदबाजी विभाग में शमी का नाम
स्पिन गेंदबाजी विभाग में अक्षर पटेल के अलावा वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है। दोनों खिलाड़ियों ने पिछली सीरीज में भी अच्छी गेंदबाजी की थी। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह को दिया जा सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा , तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
यह भी पढ़ें: PSL 2025: IPL के अनसोल्ड खिलाड़ियों को PCB ने दिया ‘लालच’, हर कीमत पर चाहता है खिलाना
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
1 hr agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
1 hr agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
2 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
4 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
5 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
5 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines