IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मुकाबले के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन चाहिए तो वहीं टीम इंडिया को 10 विकेट की जरूरत है। भारतीय टीम ने गेंदबाजी के दौरान एक बहुत बड़ी गलती कर दी। जिसके कारण मुकाबला इंग्लैंड के पक्ष में नजर आ रहा है। टीम इंडिया की इस गलती से पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। कार्तिक ने भारतीय टीम मैनेजमेंट के एक फैसले पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

---विज्ञापन---

दिनेश कार्तिक क्यों हुए नाराज? 

टीम इंडिया ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच में शार्दुल ठाकुर को चौथे गेंदबाजी विकल्प के रूप में चुना। हालांकि पहली पारी में 100.4 ओवर में डालने वाली टीम इंडिया ने शार्दुल को उपयोग सही से नहीं किया। शार्दुल ने पहली पारी में सिर्फ 6 ओवर ही गेंदबाजी की थी। जिससे नाराज होकर दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर कहा, ‘शार्दुल ठाकुर के फैसले पर टीम इंडिया के मैनेजमेंट को ध्यान देने की जरूरत है। अगर वे उनकी गेंदबाजी पर भरोसा नहीं करने वाले हैं, तो वे उन्हें क्यों खिला रहे हैं? यह निश्चित रूप से एक मुद्दा है। अगर आप किसी गेंदबाज पर भरोसा नहीं करने वाले हैं, तो आपने उसे क्यों खिलाया है? मैं समझता हूं कि जब आप चार तेज गेंदबाजों को खिलाते हैं, तो आप शार्दुल को समान अवसर नहीं देने वाले हैं।’

---विज्ञापन---

कप्तान गिल नहीं लेना चाहते हैं रिस्क 

पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक से जब शार्दुल को कम गेंदबाजी कराने का कारण पूछा गया तो उन्होंने इसके जवाब में कहा, ‘जब उन्होंने गेंदबाजी की, तो उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी नहीं की, लेकिन जब आपने इतनी गेंदबाजी की हो, तो छह ओवर देना अच्छी बात नहीं है। मुझे शार्दुल के लिए बुरा लग रहा है, लेकिन मैं समझ सकता हूं कि शुभमन क्या सोच रहे हैं। जब दूसरे गेंदबाज गेंदबाजी कर रहे होते हैं, तो वह इंग्लैंड पर अधिक दबाव बनाने में सक्षम होते हैं।’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ईशान किशन पर फैंस ने खड़े किए सवाल, पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ मनाते दिखे जश्न, वीडियो वायरल

---विज्ञापन---