News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
County Championship: भारत और पाकिस्तान के रिश्ते लंबे समय से खराब हैं, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्ते बहुत ज्यादा खराब हो गए हैं। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पर भी बैन लगाने की मांग हो रही है। इस बीच भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन काउंटी चैंपियनशिप में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके कारण कई फैंस ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।
India 🇮🇳 has boycotted the bilateral talks with Pakistan 🇵🇰
~ But, India can’t boycott cricket with Pakistan. In this video, Ishan Kishan is the wicket keeper and the bowler is Abbas Afridi from Pakistan 🧐
~ What’s your take on this 🤔 #INDvsENG pic.twitter.com/Hfo2G97PBk
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) June 23, 2025
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पिछले 18 महीनों से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। एक समय प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज रहे किशन फिलहाल टीम इंडिया में वापसी का प्रयास कर रहे हैं। जिसके लिए ही वो काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर के लिए खेल रहे हैं। इसी टीम का हिस्सा पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास भी हैं। जहां पर अब्बास की गेंद पर कैच उठा जिसे विकेटकीपर किशन ने लपका। जिसके बाद दोनों साथ में जश्न मनाते हुए भी नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब फैंस इसको लेकर ईशान किशन पर सवाल उठा रहे हैं।
भारत Boycott क्यों नहीं कर रहा है Pakistan के साथ क्रिकेट खेलना? Mohammad Abbas बोलिंग कर रहा है और विकेट कीपिंग Ishan Kishan, Mohammad Abbas के विकेट लेने के बाद Ishan Kishan उसको बधाई दे रहा है और गले लगा रहा है।
आपकों बता दें कि England में काउंटी चैंपियनशिप के लिए… pic.twitter.com/FeCljTNRdc
— Satish Mishra 🇮🇳 (@SATISHMISH78) June 24, 2025
Why Ishan kishan is playing with Mohammad Abbas😡😡
Boycott #ishankisan https://t.co/GfUffp1BRM
— Quazi Farooque Azam (@itsqfa) June 23, 2025
🇮🇳 Indian Ishan Kishan is playing with teammate 🇵🇰 Pakistani Mohammad Abbas in the county
— Aakash (@AakashCric) June 22, 2025
इस मुकाबले में ईशान किशन ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी की। जहां पर उन्होंने सिर्फ 98 गेंदों में ही 87 रनों की पारी खेली। इस दौरान किशन ने 12 चौके और 1 छक्का भी जड़ा। नॉटिंघमशायर की टीम ने पहली पारी में 487 रन बनाए हैं। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक यॉर्कशायर की टीम ने 153 रनों पर 3 विकेट गंवा दिया है। किशन लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी कमबैक करने में सफल रही हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड में तिलक वर्मा ने बल्ले से मचाया तहलका, शतक से हैं सिर्फ 2 रन दूर
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।