Rohit Sharma: लॉर्डस में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले से पहले रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें जोरों पर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच रोहित का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है. अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयम समिति ने रोहित को बता दिया है कि 2027 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने कहा है कि रोहित इस मैच में शतक जड़कर विदाई लेंगे और अपने आलोचकों को करारा जवाब देंगे.
‘रोहित शर्मा शतक के साथ लेंगे विदाई’
इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में फ्लॉप होने के बाद रोहित शर्मा के संन्यास की चर्चा तेज हो गई है. 39 वर्षीय रोहित पहले ही टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. अब वह वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं. इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने कहा है कि रोहित अपने करियर में बार-बार यह दिखाया है कि वह जोरदार वापसी करते हैं. अगर लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच साबित होता है तो वह एक यादगार पारी जरूर खेलेंगे.
पटेल ने जियोस्टार से कहा, “अगर लॉर्ड्स में खेला गया वनडे मैच वाकई रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच है, तो वह शतक के साथ विदाई लेना चाहेंगे. वह ऐसा करने में पूरी तरह सक्षम हैं. हमने उनके पूरे करियर में देखा है कि दो-तीन मैच में कम स्कोर बनाने के बाद वह अक्सर बड़ा स्कोर बनाते हैं.”
‘रोहित-विराट के बीच निरंतरता का अंतर’
रोहित ने कार्डिफ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में 46 गेंदों का सामना करते हुए 26 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली थी. इस पर पटेल ने कहा कि, “विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच हमेशा से ही निरंतरता का अंतर रहा है. रोहित हर मैच में बड़ा स्कोर नहीं बनाते, लेकिन जब भी बनाते हैं तो दमदार पारी खेलते हैं और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतते हैं. वह इस मैच में सहज नहीं दिखे.”
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा ही नहीं, ये खिलाड़ी भी 2027 वर्ल्ड कप की योजना से बाहर! 6 महीने से सिलेक्टर्स नहीं दे रहे मौका
रोहित के पास आलोचकों को कररा जवाब देने का मौका
पटेल ने आगे कहा कि कार्डिफ में अनियमित उछाल में रोहित परेशान थे और किसी समय लय हासिल नहीं कर सके, लेकिन लॉर्ड्स में वह शानदार पारी खेलकर अपने आलोचकों को कररा जवाब देंगे. उन्होंने कहा, “यह उनके लिए अपने अलोचकों को चुप कराने का एक और मौका है. वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं. अगर लॉर्ड्स वनडे सच में उनका आखिरी मैच है तो मुझे उम्मीद है कि वह ऐसी पारी खेलेंगे, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे.”
ये भी पढ़ें- फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, डोपिंग में फंसे खिलाड़ी पर ICC ने लगाया बैन
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
57 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines