रोहित शर्मा ही नहीं, ये खिलाड़ी भी 2027 वर्ल्ड कप की योजना से बाहर! 6 महीने से सिलेक्टर्स नहीं दे रहे मौका

Rohit Sharma: रोहित शर्मा अब BCCI की प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं. लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ रोहित अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं. सिर्फ रोहित ही नहीं, एक और मैच विनर सिलेक्टर्स के प्लान का हिस्सा नहीं है.

virat kohli ravindra jadeja rohit sharma

इस खिलाड़ी की वापसी मुश्किल (Image: AI Generated)

Rohit Sharma: रोहित शर्मा 19 जुलाई को अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिलेक्टर्स ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि अब वो 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की योजना का हिस्सा ही नहीं हैं. इसी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में तीसरे वनडे के बाद रोहित शर्मा को टीम इंडिया में नहीं चुना जाएगा. सिर्फ रोहित ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया का एक और मैच विनर 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की प्लानिंग का हिस्सा नहीं है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा को लेकर चयन समिति का बड़ा फैसला!

इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स में अपना आखिरी वनडे मैच खेलते हुए नजर आएंगे. पिछले हफ्ते ही चयनकर्ताओं ने कोच गौतम गंभीर की मौजूदगी में रोहित शर्मा को बता दिया था कि वो 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा ही नहीं है. इसी वजह से उन्हें अब भविष्य में वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना जाएगा.

विज्ञापन

सिलेक्टर्स के प्लान का हिस्सा नहीं रवींद्र जडेजा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार BCCI और टीम मैनेजमेंट ने अक्षर पटेल को 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए प्रमुख स्पिन ऑलराउंडर के रूप में तैयार करने का फैसला किया है. रवींद्र जडेजा अभी टीम इंडिया की वनडे प्रारूप में पहली पसंद नहीं हैं. इसी वजह से वो पिछले कुछ समय से टीम इंडिया का हिस्सा भी नहीं हैं. वो भी रोहित शर्मा की तरह टीम इंडिया की प्लानिंग में शामिल नहीं हैं.

विज्ञापन

BCCI के सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘रवींद्र जडेजा सीमित ओवरों के क्रिकेट में पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. वो मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी खेले थे, क्योंकि दुबई में भारत ने टर्निंग पिच की उम्मीद लगाई थी. उनकी पावर-हिटिंग भी अब 2019 के वर्ल्ड कप जैसी नहीं है.’ इसका सीधा अर्थ है कि जडेजा की भी वापसी संभव नहीं रही है. जडेजा आखिरी बार जनवरी 2026 में वनडे खेलते हुए नजर आए थे. वह पिछले 6 महीनों से भारतीय टीम से बाहर हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ