India vs England: आईपीएल सीज़न-18 के बाद होने वाले टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 20 जून से शुरू हो रही सीरीज़ में टीम इंडिया 5 टेस्ट मैच खेलती दिखाई देगी। हालांकि भारतीय फैंस के लिए बड़ा सवाल इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन है। फिर भी इसी दौरे पर टीम इंडिया की टक्कर एक ऐसे ‘पूर्व’ पाकिस्तानी क्रिकेटर से हो सकती है जिसका डंका इन दिनों इंग्लैंड के घरेलू यानी काउंटी क्रिकेट में ज़ोर-शोर से बोल रहा है।
ज़फर गौहर को मिलेगा मौका ?
पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर ज़फर गौहर का नाम भारतीय फैंस के लिए नया जरूर हो सकता है, लेकिन काउंटी क्रिकेट में उनकी फिरकी इन दिनों खूब चर्चा में है। पाकिस्तान के लिए कभी टेस्ट और वनडे खेल चुके ज़फर अब इंग्लैंड की नागरिकता ले चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में ‘लोकल’ खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं। अब चर्चा इस बात की है कि क्या इंग्लैंड के सेलेक्टर्स उन्हें भारत के खिलाफ होने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में मौका देंगे ?
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में टीम इंडिया से पहले सेलेक्टर्स की अग्निपरीक्षा तय, चयन से लेकर रोहित की कप्तानी तक सुलझाने होंगे कई सवाल
2015 में पाक के लिए खेले टेस्ट
आपको बता दें कि साल 2015 में ज़फर गौहर को पाकिस्तान की टेस्ट टीम में लेग स्पिनर यासिर शाह के चोटिल होने पर अचानक शामिल किया गया था, लेकिन फ्लाइट छूटने की वजह से ये मौका उनके हाथ से फिसल गया। बाद में उन्होंने पाकिस्तान टीम के लिए दो और मौकों पर 2015 में वन-डे टीम तो 2021 में टेस्ट मैच खेलने को मिले। लेकिन लगातार मौके नहीं मिलने के बाद उन्हें काफी निराश होना पड़ा। 2022 में उन्होंने इंग्लैंड के ग्लॉस्टरशायर काउंटी की ओर से सीज़न में 47 विकेट और 500 रन बनाकर दम दिखाया, फिर भी पाकिस्तान चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज़ कर दिया।
इंडिया vs इंग्लैंड सीरीज़ के लिए दावा
ज़फर अब इंग्लैंड के नागरिक बन चुके हैं। इसके अलावा 2025 काउंटी सीज़न के शुरुआती 4 मुकाबलों में भी ज़फर ने 15 विकेट चटका दिए हैं और इस समय टूर्नामेंट के सबसे सफल स्पिनर हैं। यही वजह है कि इंग्लैंड के सेलेक्टर्स उनकी दावेदारी को काफी गंभीरता से ले रहे हैं। कहने के लिए इंग्लैंड में स्पिनर्स को विकेट निकालने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन ज़फर ने इसे गलत साबित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली के साथी खिलाड़ी को मिली 10 दिन की ‘जॉब’, 300 से ज्यादा इंटरनेशनल मैचों का है अनुभव
ज़फर गौहर का करियर
ज़फर ने अपने इंटरनेशनल करियर में पाकिस्तान के लिए 1 टेस्ट और 1 वन-डे मैच खेला है। जिसमें उनके नाम सिर्फ वन-डे फॉर्मेट में 2 विकेट हैं। अगर ज़फर को इंग्लैंड के लिए टेस्ट खेलने का मौका मिलता है और वो भारत के खिलाफ विकेट लेते हैं, तो ये उनके इंटरनेशनल टेस्ट करियर की पहली विकेट होगी। वैसे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ज़फर के नाम 89 मैच में 7/79 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 89 विकेट हैं।
टीम इंडिया को मिल सकती है नई चुनौती
टीम इंडिया ने हाल के वर्षों में कई दमदार विदेशी स्पिनर्स का सामना किया है, लेकिन अगर ज़फर इंग्लैंड की टेस्ट टीम में जगह बना लेते हैं, तो यह एक अनोखा पल होगा। भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में जारी तनाव को देखते हुए टीम इंडिया अब पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ नहीं खेलती। लेकिन एक ‘पूर्व’ पाकिस्तानी क्रिकेटर आगामी इंग्लैंड दौरे पर उनके सामने इंग्लिश टीम की जर्सी पहनकर खड़ा हो सकता है।
हालिया कुछ वर्षो की बात करें तो इंग्लैंड के लिए रेहान अहमद, शाकिब महमूद और शोएब बशीर जैसे पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी भारत के खिलाफ खेल चुके हैं। लेकिन ये पाकिस्तान टीम के लिए कभी नहीं खेले थे। ज़फर गौहर पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: विराट कोहली का बड़ा खुलासा, आखिर क्यों छोड़ी थी RCB की कप्तानी?
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 mins agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
34 mins agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
4 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
5 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines