India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज आज से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया। दूसरी ओर इंग्लिश टीम की कप्तानी जोस बटलर के हाथों में हैं। वो इस सीरीज में जीत दर्ज करके पिछली हार का बदला लेना चाहेंगे।
पिछली बार इंग्लैंड की टीम ने भारत का दौरा साल 2021 में किया। तब भी दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां आखिर में भारत यह सीरीज 3-2 से अपने नाम करने में सफल रहा था। उस समय भारत की कप्तानी विराट कोहली के हाथों में थी, जबकि इंग्लिश टीम की बागडोर इयोन मोर्गन संभाल रहे थे।
यह भी पढ़ें: T20 सीरीज से पहले इंग्लैंड को टीम इंडिया ने रौंदा, जीती PD Champions Trophy
विराट ने बनाए थे सबसे ज्यादा रन
पांच मैचों की इस सीरीज में विराट ने लगातार कप्तानी पारियां खेलते हुए टीम को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, साथ ही सीरीज में सबसे ज्यादा रन भी बनाए। उन्होंने पांच मैचों में 115.5 के जोरदार औसत से 231 रन बनाए। उन्होंने पूरी सीरीज में 20 चौके और नौ छक्के जड़े। विराट बेशक सीरीज में एक भी शतक नहीं जड़ सके, लेकिन वो तीन फिफ्टी जड़ने में जरूर सफल रहे।
उन्हें सीरीज का सबसे बेस्ट प्लेयर भी चुना गया था। उनके बाद इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के जोस बटलर ने बनाए। उन्होंने विराट की तरह ही पांच मैच खेलते हुए 172 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 43 का रहा। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में डेविड मलान तीसरे नंबर पर रहे, जिन्होंने 148 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: विराट का ‘खास’ दोस्त मैदान में करेगा वापसी! इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए हैं 20 हजार रन
किसके नाम रहे सबसे ज्यादा विकेट
भारत की ओर से तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने सीरीज में सबसे ज्यादा आठ विकेट चटकाए। उनके बाद इस लिस्ट में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड का नंबर आता है, जिन्होंने क्रमश: सात और पांच विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
45 mins agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
10 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines