IND vs ENG Devdutt Padikkal Debut Dharamshala Test Team India Playing 11 Rajat Patidar Sarfaraz Khan
विज्ञापन

IND vs ENG: देवदत्त पडिक्कल का डेब्यू कंफर्म, एक खिलाड़ी की छुट्टी तय! धर्मशाला टेस्ट में बदल जाएगी टीम इंडिया

India vs England 5th Test Devdutt Padikkal Debut: भारतीय टीम सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। चार खिलाड़ियों ने इस सीरीज में टेस्ट डेब्यू किया। अब पांचवां खिलाड़ी भी धर्मशाला टेस्ट में डेब्यू के लिए तैयार है। वहीं एक का डेब्यू होगा तो दूसरे किसी खिलाड़ी की छुट्टी भी हो सकती है। यानी पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया बदलने वाली है।

India vs England 5th Test Devdutt Padikkal Debut: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला अभी बाकी है और 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। भारत के लिए मौजूदा सीरीज में रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और आकाशदीप के रूप में चार खिलाड़ी डेब्यू कर चुके हैं। अब पांचवें टेस्ट में एक और खिलाड़ी टीम इंडिया में डेब्यू के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो देवदत्त पडिक्कल को पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया में जगह मिल सकती है और वह डेब्यू कर सकते हैं।

किसकी होगी छुट्टी?

अगर छुट्टी की बात करें तो देवदत्त पडिक्कल को लगातार फ्लॉप चल रहे रजत पाटीदार की जगह टीम में मौका मिल सकता है। हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बीसीसीआई का हवाला देते हुए कहा कि, पांचवें टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल डेब्यू करेंगे। आईपीएल से पहले मैनेजमेंट अब आखिरी मुकाबले में उनको देखना चाहता है। वहीं राहुल आखिरी मैच के लिए भी मौजूद नहीं रहेंगे। ऐसे में टेस्ट स्क्वॉड में रजत पाटीदार बने रहेंगे लेकिन मौका उन्हें नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन

रजत पाटीदार ने अभी तक निराश किया है। वह तीन मैच खेले और सिर्फ एक बार 30 का आंकड़ा भी पार कर पाए हैं। उन्होंने पांच पारियों में 9,32, 0,5 और 17 रन बनाए। पांच पारियों में सिर्फ 63 रन बनाने के बाद अब पाटीदार की छुट्टी होना लगभग तय माना जा रहा है। उनकी जगह पडिक्कल डेब्यू कर सकते हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह पांचवें मैच में लौट सकते हैं और सिराज को एक बार फिर से आराम दिया जा सकता है। अगर पडिक्कल ने डेब्यू किया तो वह भारत के 314वें टेस्ट प्लेयर बन सकते हैं।

विज्ञापन

सरफराज खान को मिलेगा एक और मौका

सरफराज खान ने राजकोट टेस्ट में डेब्यू किया था और पहले मैच में ही 130 रन दो पारियों में अर्धशतक की बदौलत बनाए थे। फिर रांची में उनके बल्ले से दोनों पारियों में 14 और 0 रन निकले। फिर सवाल उठे, लेकिन धर्मशाला टेस्ट में उनको फिर से मौका मिलना तय माना जा रहा है। एक मैच में ही वह फ्लॉप रहे हैं और एक मैच से उनके टैलेंट को नहीं भांपा जा सकता है। रांची टेस्ट के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने साफ भी कर दिया था कि जिन खिलाड़ियों के अंदर भूख है टेस्ट क्रिकेट खेलने की उन्हें हम मौका देंगे। ऐसे में सरफराज को एक और मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ