IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए Good News, टीम में लौटा धाकड़ खिलाड़ी

India vs England 5th Test: धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के एक बड़े खिलाड़ी वापसी होने वाली है। जो टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी है। हालांकि टीम इंडिया पहले ही सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

India vs England 5th Test jasprit bumrah dharamsala test return

India vs England 5th Test jasprit bumrah dharamsala test return Image Credit: Social Media

विज्ञापन

India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के एक धाकड़ खिलाड़ी की वापसी हो सकती है। दरअसल टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इंग्लैंड के साथ खेले गए चौथे टेस्ट मैच से बाहर थे। हालांकि भारतीय टीम ने रांची टेस्ट मैच में युवा खिलाड़ियों के दम पर शानदार जीत हासिल करके सीरीज पर कब्जा किया था। लेकिन अब सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में एक अनुभवी खिलाड़ी की टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है।

जसप्रीत बुमराह की होगी वापसी

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के लिए आराम दिया गया था। दरअसल बुमराह लगातार टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेलते हुए आ रहे थे ऐसे में वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते उनको एक टेस्ट मैच के लिए आराम दिया गया था। अब क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह की सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में वापसी होगी।

विज्ञापन

बुमराह की गैरमौजूदगी में बिहार के तेज गेंदबाज आकाश दीप को डेब्यू करने का मौका मिला था। आकाश दीप ने मौके को दोनों हाथों से भुनाते हुए काफी शानदार गेंदबाजी की थी और बुमराह की कमी को काफी हद तक कम भी किया था। अब जसप्रीत बुमराह टीम में वापसी के लिए तैयार हैं ऐसे में आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

बता दें, जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में काफी शानदार गेंदबाजी की थी। तीन मैचों में बुमराह ने 17 विकेट अपने नाम किए थे। अब बुमराह एक बार फिर से एक्शन में होंगे।

विज्ञापन

पांचवें मैच में केएल राहुल के खेलने पर बना सस्पेंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। जिसके चलते इलाज के लिए केएल राहुल को लंदन जाना पड़ा है। ऐसे में केएल राहुल का आखिरी टेस्ट मैच में खेलना काफी मुश्किल माना जा रहा है। हालांकि अभी राहुल के खेलने को लेकर बीसीसीआई की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ